फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar to promote 'MARD' this way

लोगों को कुछ यूं 'मर्द' बनाएंगे फरहान अख्तर

Sat, 20 Apr 2013 01:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar to promote 'MARD' this way

फिल्म स्टार अक्सर किसी न किसी सामाजिक कैंपने से जुड़ते रहे हैं लेकिन अभिनेता, गायक, निर्देशक फरहान अख्तर का इसमे भी निराला अंदाज है। फरहान जल्द ही सत्तर हजार लोगों को नकली मूंछे बांटेगे।

विज्ञापन


दरअसल फरहान अख्तर इन दिनों मर्द (मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन) नामक एक कैंपेन से जुडे हुए हैं। इस कैंपेन का मकसद पूरे देश को महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी की भावना को जगाना है।
विज्ञापन


इस कैंपेन के द्वारा यह बताने की कोशिश की जा रही है कि आज के पुरूषों के मन में महिलाओ के लिए सुरक्षा की भावना है तथा वे महिलाओं के समान अधिकार के लिए भी लड़ भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलिसले में फरहान 26 अप्रैल को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कोलकाता में होने वाले मैच में अपने कैंप का प्रचार करेंगे। वे मैदान में मौजूद लगभग सत्तर हजार लोगो को नकली मूंछे बाटेंगे।


अपने इस अनोखे अंदाज पर फरहान का कहना है कि मैं बेहद ही खुश हूं क्योंकि मैं इस कैंपेन का हिस्सा बन सका। मुङो गर्व है कि इस कैंपेन के द्वारा हम यह बता पाएंगे कि भारत देश में महिलाएं पूरी आजादी से अपना जीवनयापन कर सकती हैं।

फरहान जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में नजर आएंगे। यह फिल्म मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed