{"_id":"592290d04f1c1b2d2c535f2b","slug":"farhan-akhtar-and-disha-patani-to-be-seen-together-in-ashutosh-gowariker-next-film-honeymoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हनीमून' में टाइगर नहीं इस हीरो के साथ नजर आएंगी दिशा पटानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हनीमून' में टाइगर नहीं इस हीरो के साथ नजर आएंगी दिशा पटानी
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 22 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
दिशा पटानी
बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर इतिहास से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार वो इससे हटकर फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम होगा 'हनीमून'। सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म के लिए आशुतोष ने फरहान अख्तर और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी का नाम फाइनल किया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो, आशुतोष को एमएस धोनी फिल्म में दिशा पटानी की एक्टिंग काफी पसंद आई थी इसलिए वो अपनी फिल्म में दिशा को लेना चाहते हैं। इसके लिए आशुतोष और उनकी टीम दिशा से मिली भी थी। दिशा को इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई लेकिन उन्होंने अभी फिल्म को साइन नहीं किया है।
विज्ञापन
'हनीमून' एक नए शादीशुदा कपल की कहानी होगी जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।