फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar & Adhuna Bhabani Finally Got Divorce From Bandra Family Court

आखिरकार अलग हुए फरहान-अधुना, कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

Tue, 25 Apr 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 25 Apr 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar & Adhuna Bhabani Finally Got Divorce From Bandra Family Court
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
16 साल की शादी के बाद डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना आखिरकार अलग हो गए हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को कल तलाक मिल गया है।
विज्ञापन


फरहान और अधुना पिछले साल आपसी मतभेदों के कारण अलग हुए थे। 16 साल साथ में रहने के बाद दोनों ने अक्टूबर में बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी थी। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं जो तलाक के बाद अपनी मां अधुना के साथ ही रहेंगी लेकिन फरहान उनसे कभी भी मिल सकते हैं। दोनों ने अपने अलगाव के समय ही ये बातें साफ कर दी थीं कि वे अलग जरूर हो रहे हैं लेकिन इससे उनके बच्चों की परवरिश पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फरहान ने पिक शेयर कर बताया नहीं हुआ आदित्य से झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि दोनों के अलगाव का कारण फरहान का 'रॉक ऑन 2' फिल्म में उनकी को-स्टार रहीं श्रद्धा कपूर के साथ नजदीकियों को कहा जाता है। खबरें आई थीं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान फरहान श्रद्धा के काफी करीब आ गए थे। दोनों की साथ में एक फ्लैट में रहने की बात भी सामने आई थी जिसपर श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को कड़ी आपत्ति थी। वहीं अधुना भी अपनी जिंदगी में फरहान को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में आए नए प्यार के बारे में खुलासा किया था। इसके बाद मीडिया में खबरें आई थीं कि अधुना और किसी को नहीं, बल्कि एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट कर रही हैं। निकोलो मुंबई में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं।

ये भी पढ़ें- इस एक्टर के भाई को डेट कर रही हैं फरहान अख्तर की बीवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed