हाल ही में
करण जौहर ने अपने घर लक्जरी शू डिजाइनर क्रिश्चियन लुबोटिन के लिए लैविश डिनर पार्टी रखी। बॉलीवुड से शायद ही कोई ऐसा होगा जो इस पार्टी में शामिल न हुआ हो। पार्टी में सभी लोग काफी स्टाइलिश लग रहे थे लेकिन ध्यान खींचा केवल दो लोगों ने, और वो थे
करीना कपूर खान और
मीरा राजपूत।
करीना इस पार्टी में अपने पति सैफ अली खान के साथ आईं थीं। करीना ने काले रंग का बैकलेस टॉप पहना था। इस लुक में वह काफी सेक्सी लग रही थीं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही वो अपना वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं। अपने वजन के लिए उन्हें लोगों की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन उनके इस लुक के बाद कोई नहीं कहेगा कि करीना का वजन अब भी बढ़ा हुआ है।
वैसे इस पार्टी में शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत भी काफी सेक्सी लग रही थीं। मीरा ने सफेद रंग के केप टॉप के साथ नीले रंग की जीन्स पहनी थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि करीना मीरा को टक्कर देना चाहती हैं ? मीरा आजकल जिस भी इवेंट में जाती हैं, काफी स्टाइलिश होकर जाती हैं। ऐसे में कहीं करीना इन्सिक्योर तो फील नहीं करती हैं ?
पार्टी में करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख भी पहुंचे। शाहरुख हाल ही में पंजाब से इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर लौटे हैं।
इस पार्टी ने कई रिलेशनशिप्स पर भी मुहर लगा दी है। आलिया और सिद्धार्थ एक साथ इस पार्टी में आए। दोनों साथ में काफी खुश भी लग रहे थे।