इन दिनों ये हीरोइन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस हीरोइन को अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए इतने पापड़ बेलने पड़ रहे हैं कि आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। हाल ही में इस हीरोइन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को जरिया बनाया। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है ?
2 of 5
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
ये हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जिनका नाम आजकल फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन श्रद्धा इस बात से दुखी हैं कि कोई उन्हें फरहान से मिलने नहीं दे रहा, खासकर मीडिया। कुछ वक्त पहले जब वो फरहान से मिलने देर रात उनके घर गईं थीं तो उनके पिता शक्ति कपूर उन्हें खींचते हुए घर वापस ले आए थे। इस खबर ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया था। हालांकि बाद में शक्ति कपूर ने इस तरह के किसी भी वाकये से इंकार कर दिया।
लेकिन लगता है कि श्रद्धा ज्यादा दिनों तक फरहान से दूर नहीं रह पा रही हैं। तभी तो फरहान से मिलने के लिए और अपने पिता और मीडिया की नजरों से बचने के लिए श्रद्धा ने कैटरीना को जरिया बनाया। श्रद्धा ने उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जो कभी कैटरीना रणबीर से मिलने के लिए करती थीं।
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे श्रद्धा फरहान के घर गईं और अपने ड्राइवर से कहा कि उनकी गाड़ी को उनके घर के नीचे ही लगा कर आ जाएं। वेबसाइट के मुताबिक, श्रद्धा सुबह के करीब 2:30 बजे तक फरहान के घर ही थीं और फिर गुपचुप तरीके से निकल गईं।
कैटरीना भी यही तरकीब अपनाती थीं। स्पॉटब्वॉय के अनुसार, रणबीर के साथ लिव-इन में रहने से पहले कैटरीना रणबीर से मिलने जाती थीं और अपनी कार वापस अपने घर के नीचे पार्क करवा देती थीं। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये जल्द ही पता चल जाएगा।