फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   emraan hashmi starrer awarapan 2 collection and hanuman ansh box office collection on rakshabandhan

‘आवारापन 2’ के हाथों से फिसल रहा कलेक्शन, ‘हनुमान अंश’ ने पकड़ी कमाई की डोर; किस फिल्म ने ली राहत की सांस?

Fri, 28 Aug 2026 10:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Aug 2026 10:10 PM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई का ग्राफ अब नीचे आ रहा है। वहीं तीन हफ्तों तक धीमी कमाई के बाद हनुमान अंश अब मजबूत कलेक्शन की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
emraan hashmi starrer awarapan 2 collection and hanuman ansh box office collection on rakshabandhan
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज को आज बॉक्स ऑफिस पर 15वां दिन है। मगर फिर अब भी संतोषजनक कमाई कर रही है। वही ‘हनुमान अंश’ ने धीमी शुरुआत के बाद भी कमाई की रफ्तार पकड़ ली है। जानें कैसा रहा इन फिल्मों के लिए शुक्रवार?

विज्ञापन

आवारापन 2 

फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से ही फिल्म ने दो हफ्ते अपनी कमाई का संतुलन बरकरार रखा। मगर इसके बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से फिल्म को कहीं न कहीं नुकसान हुआ। जानें कितना रहा शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन?

विज्ञापन
  • पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दूसरे बुधवार लगभग 90 लाख का कारोबार किया। 
  • दूसरे गुरुवार फिल्म ने सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक 96 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाये। 
  • फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य किरदार में हैं।

emraan hashmi starrer awarapan 2 collection and hanuman ansh box office collection on rakshabandhan
बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ - फोटो : सोशल मीडिया

हनुमान अंश 

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठंड़ी रही। मगर इसके बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। पहले जहां फिल्म 10 लाख से पार नहीं जा पा रही थी। उस फिल्म ने चौथे शुक्रवार कमाल की कमाई की। 

  • पहले हफ्ते के शुक्रवार में फिल्म की कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये थी। 
  • दूसरे हफ्ते के शुक्रवार में फिल्म ने सिर्फ 4 लाख की कमाई की। 
  • तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 15 लाख रुपये था। 
  • वही चौथे हफ्ते फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 4.54 करोड़ की कमाई की। 
  •  इस तरह फिल्म की कुल कमाई खबर लिखे जाने तक 16 करोड़ 4 लाख हो चुकी है।

emraan hashmi starrer awarapan 2 collection and hanuman ansh box office collection on rakshabandhan
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

टॉक्सिक के कारण हो सकता है नुकसान

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ जब तक रिलीज नहीं हुई थी, तब तर इन दोनों फिल्मों के लिए मैदान खाली था। यह कमाई कर सकती थीं। मगर 26 अगस्त को गीतू मोहनदास की फिल्म के कारण इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed