फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Bengali singer Pratul Mukhopadhyay passed away at age of 82 due to prolonged illness

Pratul Mukhopadhyay Death: मशहूर बांग्ला गायक प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 15 Feb 2025 01:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

Pratul Mukhopadhyay Death: मशहूर बांग्ला गायक प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन आज शनिवार की सुबह हो गया है। उन्होंने 82 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Famous Bengali singer Pratul Mukhopadhyay passed away at age of 82 due to prolonged illness
प्रतुल मुखोपाध्याय - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गायक के निधन की जानकारी साझा की। प्रतुल मुखोपाध्याय ने 82 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाले गीतों और संगीत वाद्ययंत्रों के बिना गाने के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन

Chhaava Day 1 Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'छावा' का डंका, विक्की कौशल की फिल्म ने पहले ही दिन जड़ा अर्धशतक
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया शोक
कुछ दिन पहले एसएसकेएम अस्पताल में प्रतुल मुखोपाध्याय से मिलने गईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने गायक के परिवार और असंख्य प्रशंसक अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: डब्लूडब्लूई के पूर्व पहलनवान ने दी रणवीर को धमकी: कहा- ...नहीं बचा पाएगी सिक्योरिटी

सर्जरी के बाद हालत में नहीं हो रहा था सुधार
प्रसिद्ध 'अमी बांग्ला गण गाई' और 'डिंगा भाशाओ सगोरे' के लेखक और गायक प्रतुल मुखोपाध्याय अग्नाशय संबंधी बीमारियों और बुढ़ापे से संबंधित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उनका सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि सर्जरी के बाद प्रतुल मुखोपाध्याय की हालत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली
Maalik Release Date: राज करने आ रहे 'मालिक', राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा की रिलीज डेट का हुआ एलान

आईसीयू में गायक को किया गया था शिफ्ट
अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि कुछ दिन पहले प्रतुल मुखोपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रतुल मुखोपाध्याय के परिवार में अब उनकी पत्नी हैं। 
Nidhhi Agerwal: ट्विस्ट और टर्न से भरी होगी पवन कल्याण की फिल्म, निधि ने कहा- दर्शकों के लिए होंगे कई सरप्राइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed