फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan kalyan movie Hari Hara Veera Mallu will be full with twists and turns nidhi agrewal say lots of surprise

Nidhhi Agerwal: ट्विस्ट और टर्न से भरी होगी पवन कल्याण की फिल्म, निधि ने कहा- दर्शकों के लिए होंगे कई सरप्राइज

Sat, 15 Feb 2025 01:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 01:06 PM IST
सार

Nidhhi Agerwal: पवन किल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने कई दिलचस्प जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन
Pawan kalyan movie Hari Hara Veera Mallu will be full with twists and turns nidhi agrewal say lots of surprise
कोलागोट्टीनाधीरो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के निर्माताओं ने इसके दूसरे सिंगल सॉन्ग ‘कोलागोट्टीनाधीरो’ के बारे में खुलासा किया है। पवन कल्याण और मुख्य अभिनेत्री निधि अग्रवाल पर आधारित यह रोमांटिक गाना 24 फरवरी को रिलीज होगा। हाल ही में अभिनेत्री ने पवन कल्याण के फैंस के साथ एक एक्स स्पेस साझा किया। जहां उन्होंने फिल्म के बारे में काफी दिलचस्प जानकारी दी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन


ट्विस्ट और टर्न से भरी होगी फिल्म
अभिनेत्री ने फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने कहा, "आपने टीजर में जो देखा है, वह फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा है। दर्शकों के लिए कई सरप्राइज हैं। हमने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ट्विस्ट और टर्न के साथ धमाकेदार होगी। कहानी बहुत तेज होगी। औरंगजेब का ट्रैक सिर्फ एक हिस्सा है, लेकिन पूरी फिल्म उस बारे में नहीं है।"
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: The Storytellers: द स्टोरीटेलर की कामयाबी से खुश हुए डायरेक्टर महादेवन; परेश रावल को लेकर कर दिया बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हरि हर वीरा मल्लू’ मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म- निधि
अभिनेत्री ने ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को अपने करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताई है। उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका बहुत प्रमुख है। यह सिर्फ एक डांसर होने तक सीमित नहीं है। आपने अभी जो पोस्टर देखा है, वह शूटिंग के पहले दिन का है। पंचमी मेरी सबसे अच्छी भूमिका है और ‘हरि हर वीरा मल्लू’ मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। मैं पवन कल्याण गरु की सहजता से दंग हूं। उन्हें एक सीन की तैयारी में सिर्फ तीन मिनट लगते हैं। ‘कोलागोट्टीनाधीरो’ एक डांस नंबर है, जिसे भव्य रूप से डिजाइन किए गए सेट पर फिल्माया गया है।”

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: ‘सभी करें तो रास लीला समय करे तो कैरेक्टर ढीला’, IGL विवाद के बीच कपिल की क्लिप वायरल

फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है
अभिनेत्री ने बातचीत में फिल्म की शूटिंग पूरी होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म का कंटेंट शानदार है और यह सभी को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में बहुत ज्यादा एक्शन है और इसकी शूटिंग पूरी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed