फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RajKummar Rao Upcoming gangster Action Thriller Movie Maalik Release date Announced with new intense poster

Maalik Release Date: राज करने आ रहे 'मालिक', राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा की रिलीज डेट का हुआ एलान

Sat, 15 Feb 2025 01:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

Maalik Release Date: अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म है 'मालिक'। इसकी रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
RajKummar Rao Upcoming gangster Action Thriller Movie Maalik Release date Announced with new intense poster
मालिक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म में गैंगस्टर का रोल अदा करने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'मालिक'। इस फिल्म का जबसे एलान हुआ है, दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पर अपडेट शेयर कर दिया है। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मकेर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट से परदा उठाया है।

विज्ञापन

इस तारीख को होगी रिलीज
आज शनिवार 15 फरवरी को टिप्स फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से राजकुमार राव का लुक शेयर किया है। हाथों में गन थामे एक्टर इंटेस लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं 'मालिक'। इसके साथ बताया गया है कि फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tips Films (@tipsfilmsofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक मुद्दे पर फिल्म की कहानी
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। यह एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। कहा यह भी आया है कि फिल्म में राजकुमार का दो अलग लुक देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन कुमार पुलकित करेंगे। वहीं, राजकुमार राव के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

'भूल चूक माफ' में आएंगे नजर
फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'राजकुमार राव की फिल्म है, देखनी तो पड़ेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राज आ रहा है'। अभिनेता राजकुमार राव के पास फिल्म 'भूल चूक माफ' भी झोली में है, जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: डब्लूडब्लूई के पूर्व पहलनवान ने दी रणवीर को धमकी: कहा- ...नहीं बचा पाएगी सिक्योरिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed