SSR: सुशांत सिंह राजपूत के ब्लू टिक पर पूर्व ट्विटर इंडिया प्रमुख ने कह दी ऐसी बात, भड़के फैंस लगा रहे क्लास
पूर्व-ट्विटर इंडिया प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के ब्लू टिक पर सवाल खड़ा किया है। इसे देखकर भड़के फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है।
विस्तार
एलन मस्क के जरिए बनाए गए ट्विटर के नए नियमों का लागू होना शुरू हो गया है। बीते दिन इसी के तहत कई मशहूर हस्तियों ने अपना ब्लू टिक खो दिया। इस तरह सितारे भी ट्विटर पर एक आम आदमी की सूची में शामिल हो गए। ब्लू टिक खोने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे शामिल थे। हालांकि, कुछ ने इसकी सदस्यता फीस भरकर वापस से अपना ब्लू टिक हासिल कर लिया। इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भी ब्लू टिक वापस मिला, जिसे देखकर पूर्व-ट्विटर इंडिया प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने आपत्ति जताई, माहेश्वरी के ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स आड़े हाथों ले रहे हैं।
मनीष माहेश्वरी ने जताई आपत्ति
पूर्व-ट्विटर इंडिया प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने ट्वीट कर एलन मस्क से सवाल पूछ डाला। माहेश्वरी ने लिखा, 'आश्चर्य है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फोन नंबर को कैसे वेरिफाइड किया? या तो आप झूठ बोल रहे हैं या लोगों ने अपने फोन को बाद के जीवन में ले जाने का तरीका खोज लिया है।' माहेश्वरी का यह ट्वीट देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज हो उठे हैं और उन्होंने उल्टा पूर्व ट्विटर इंडिया प्रमुख को ही आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।
Wondering how @itsSSR verified his phone number @elonmusk? Either you are lying or people have figured out a way to carry their phone in afterlife. pic.twitter.com/QENiHCLjPp
— Manish Maheshwari (@manishm) April 26, 2023
भड़क उठे सुशांत के फैंस
एक ट्विटर यूजर ने मनीष माहेश्वरी पर तंज कसते हुए लिखा है, 'सर, सुशांत सिंह राजपूत के फैन के रूप में, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सुशांत को इन सब में न घसीटें। आपकी चिंता उनके ब्लू टिक को लेकर है या उनका फोन नंबर कैसे वेरिफाइड है? आपकी जानकारी के लिए, कई और लोगों को अपना ब्लू टिक वापस मिल गया, जो अब नहीं रहे और मुझे आशा है कि आप जानते होंगे कि साइन इन करते समय सभी यूजर अपना नंबर कैसे वेरिफाइड करवाते हैं।'
Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मां को फटकार और सूरज को राहत क्यों? 10 बिंदुओं में समझें कोर्ट का फैसला
ट्विटर का नया नियम
सुशांत सिंह राजपूत आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। एक्टर के चाहने वाले हर बार उनका समर्थन देते हुए ट्रोल्स से भिड़ते नजर आते हैं। वहीं, ब्लू टिक की बात करें तो, हाल ही में सामने आया कि जिनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन से ऊपर है, उन्हें ट्विटर ने मुफ्त में ब्लू टिक बहाल करने का फैसला किया है।