फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Every Year On Raksha Bandhan Shah Rukh Khan Waits For West Bengal CM Mamta Banerjee Call

शाहरुख खान हर साल राखी पर किसके फोन का करते हैं बेसब्री से इंतजार!

Sun, 06 Aug 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 06 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Every Year On Raksha Bandhan Shah Rukh Khan Waits For West Bengal CM Mamta Banerjee Call
शाहरुख खान
शाहरुख खान का पश्चिम बंगाल से गहरा रिश्ता बन गया है। वो आईपीएल की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं, और इसके चलते उनका प्रदेश की सीएम ममता बैनर्जी के साथ भी एक अलग रिश्ता बन गया है। ममता बैनर्जी को शाहरुख बहन मानते हैं और सभी की तरह उन्हें 'दीदी' कह कर बुलाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: फैंस ने शाहरुख को बनाया देवता, दूध चढ़ाकर की पूजा
विज्ञापन


हाल ही में कोलकाता में अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख ने अपने रिश्ते को लेकर एक खुलासा भी किया। शाहरुख ने बताया कि वो हर साल रक्षा बंधन पर दीदी यानी ममता बैनर्जी के कॉल का इंतजार करते हैं। 'हर साल मैं एक खास विश का इंतजार करता हूं। दीदी मुझे हर साल राखी पर कॉल कर के विश करती हैं। मैं इस साल उनके कॉल का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल

अब देखते हैं कि इस साल ममता बैनर्जी उन्हें कॉल कर के विश करती हैं की नहीं। शाहरुख को कोलकाता ट्रिप के दौरान चोट भी लग गई। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा जिसके कारण प्रमोशनल इवेंट में उन्हें देर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed