{"_id":"69d27f051e8008337b026266","slug":"even-at-83-amitabh-bachchan-is-upset-about-not-working-saying-it-seems-disturbing-to-not-be-working-each-day-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"83 की उम्र में भी काम ना करने को लेकर परेशान हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘काम न करना अजीब लगता है’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
83 की उम्र में भी काम ना करने को लेकर परेशान हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘काम न करना अजीब लगता है’
Sun, 05 Apr 2026 08:56 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:56 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रोज काम करने की आदत और उसकी अहमियत पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमिताभ बच्चन अपने काम के प्रति समर्पण और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में उनकी गिनती होती है। छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और अपने शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड भी जीते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि अगर वह एक दिन भी काम नहीं करते हैं, तो उन्हें यह काफी अजीब और परेशान करने वाला लगता है।
विज्ञापन
काम न करना मुझे अजीब लगता है
अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने लिखा, ‘एक ऐसा दिन जो ‘आलसी’ जैसा महसूस हुआ… कोई खास वजह नहीं… लेकिन हर दिन काम न करना मुझे अजीब लगता है। जब आप रोज अपने तय शेड्यूल के अनुसार काम नहीं करते, तो जो आदत पहले से बनी होती है, वह टूट जाती है। फिर दिन एक तरह से उलझन भरा लगने लगता है, जबकि नॉर्मल दिनों में सब कुछ सही तरीके से चलता है।’
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा, ‘फिर आप सोचते हैं कि आज दिन वैसा क्यों नहीं जा रहा जैसा आप चाहते हैं। अगर हम इस बात को समझ लें, तो अपने आसपास शांति और सुकून बनाए रख सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं हो पाता और यह उनकी चिंता को और बढ़ा देता है।’
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स@SrBachchan
वर्कफ्रंट
बता दें कि अमिताभ आखिरी बार कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 होस्ट करते नजर आए थे। वहीं फिल्मों की बात करें, तो बिग बी आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ प्रभास भी लीड रोल में थे।
बता दें कि अमिताभ आखिरी बार कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 होस्ट करते नजर आए थे। वहीं फिल्मों की बात करें, तो बिग बी आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ प्रभास भी लीड रोल में थे।