खत्म सस्पेंस, मिलिए ऋतिक की नई प्रेमिका से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन अब अकेले हैं और बॉलीवुड की कई हसीनाओं के लिए यह बात दिल धड़काने वाली है। फिल्म इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वालों की मानें तो कई सुंदरियां अब इस ग्रीक गॉड कहे जाने वाले हीरो के नजदीक जाने की कोशिश कर रही हैं।
उधर इस हीरो के बारे में भी चर्चा होने लगी है कि इसका मिजाज आजकल रंगीन हो गया है। परंतु ऐसा लगता है कि फिलहाल अभिनेत्री ईशा गुप्ता को ऋतिक के आस-पास रहने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दोनों के दुबई में साथ होने की खबर सबसे पहले आई थी और उसके बाद ईशा को ऋतिक के साथ बॉलीवुड की दीपावली पार्टियों में भी देखा गया। सूत्रों का कहना है कि यह दोस्ती आने वाले दिनों में नए लेवल तक जा सकती है।
बेहद करीब आ गए हैं दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे और बेहद सहज थे। उल्लेखनीय है कि इस लीग में ऋतिक पुणे की टीम के सह-मालिक हैं और मैच के दौरान वह तथा ईशा गुप्ता टीम की ही यूनिफॉर्म पहने हुए थे। इस दौरान दोनों के साथ अर्जुन कपूर भी थे, जो पुणे टीम के ब्रांड एंबेसडर हैं।
विराट-अनुष्का भी इसी मैच में
उल्लेखनीय है कि यही वह मैच है जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली भी साथ नजर आए थे। अब जिस तरह से सबको अनुष्का और विराट के रिश्ते के अंजाम का इंतजार है, उसी तरह से लोगों की निगाहें ऋतिक और ईशा गुप्ता की तरफ भी उठने लगी हैं।
हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वैसे हाल में ईशा ने ऋतिक को लेकर मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर कहा था कि दोनों के बीच वैसा कुछ नहीं है, जैसा सब सोच रहे हैं। परंतु उन्होंने यह जरूर कहा था कि वह भविष्य में ऋतिक की फिल्म में हीरोइन बनना चाहेंगी।
सुजैन गई तब ऋतिक पहुंचे
ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान के बीच तलाक की खबर जल्द ही आने वाली है। परंतु उनके बीच दिलों की दूरियां इतनी बढ़ चुकी है कि वे एक-दूसरे का सामना तक नहीं करते।
बताया जा रहा कि पिछले दिनों ऋतिक अपने बच्चों से मिलने के लिए गोवा कुछ इस तरह से पहुंचे कि उनकी सुजैन से मुलाकात न हो। सूत्रों के अनुसार सुजैन ने पिछले हफ्ते अपना जन्मदिन गोवा में बच्चों और माता-पिता तथा भाई-बहनों के साथ मनाया। सुजैन और उनका पूरा परिवार दीवाली से ही गोवा में मौजूद था।
परंतु सोमवार की रात को जब ऋतिक के गोवा पहुंचने का कार्यक्रम बना तब सुजैन रविवार की रात को अपनी बहन फराह खान अली के साथ मुंबई रवाना हो गईं। ऋतिक अगली सुबह पहुंचे और उन्होंने अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ दो दिन बिताए। उल्लेखनीय है कि ऋतिक की 14 साल पुरानी शादी भले ही खत्म हो गई हो, परंतु अपने ससुराल पक्ष के लोगों से उनके रिश्ते अब भी बहुत अच्छे हैं।