Duranga Season 2: गुलशन-अमित की 'दुरंगा 2' का टीजर रिलीज, दृष्टि धामी ने तेज की सारंगवाड़ी के हत्यारे की तलाश
'दुरंगा' के निर्माताओं ने दूसरे सीजन का टीजर साझा किया। टीजर में गुलशन देवैया अपने अस्तित्व पर सवाल उठाते नजर आते हैं और दृष्टि धामी की सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश तेज हो जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलशन देवैया और दृष्टि धामी की वेब सीरीज 'दुरंगा' कोरियाई सीरीज 'फ्लावर ऑफ एविल' की रीमेक है। पहले सीजन से प्रशंसकों को उत्सुक करने के बाद निर्माताओं ने अब दूसरे सीजन का टीजर जारी किया है और एक बार फिर प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। इस बार गुलशन और धृष्टि के अलावा अमित साध भी मोर्चा संभालते नजर आएंगे। हाल ही में जी5 ने एक मोशन पोस्टर के साथ बहुप्रतीक्षित सीरीज 'दुरंगा' के दूसरे सीजन की घोषणा की थी।
सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश जारी
'दुरंगा' के निर्माताओं ने दूसरे सीजन का टीजर साझा किया। टीजर में गुलशन देवैया अपने अस्तित्व पर सवाल उठाते नजर आते हैं और दृष्टि धामी की सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश तेज हो जाती है और अमित साध का किरदार दूसरे सीजन में दिलचस्प मोड़ लाता है। टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “सारंगवाड़ी हत्यारे की तलाश अभी भी खत्म नहीं हुई है और क्या होगा अगर हम कहें कि यह और अधिक तीव्र होने वाली है।”
View this post on Instagram
Akshay Kumar: सलमान खान के बाद 1000 करोड़ बेंचमार्क पर बोले अक्षय कुमार, बताया कोविड के बाद कैसे बदला ट्रेंड
टीजर देख खुश हुए फैंस
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 'दुरंगा' के दूसरे सीजन को लेकर नेटिजन्स ने अपना उत्साह साझा किया। एक यूजर ने लिखा, 'कब से इस सीरीज का इंतजार था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंस्पेक्टर इरा फिर से चीजों को जलाने जा रही है। दृष्टि, तुम अद्भुत हो।' एक अन्य ने लिखा, 'अमित साध आप एक अच्छे हीरो हो। आपने अभी-अभी टीजर से सीरीज का बज बढ़ा दिया।'
Jaane Jaan: सौरभ सचदेवा ने शेयर किया 'जाने जां' में करीना कपूर संग काम करने का अनुभव, बेबो को लेकर कही यह बात
कब रिलीज होगी सीरीज
रोहन सिप्पी, प्रदीप सरकार और ऐजाज खान के जरिए निर्देशित यह सीरीज चारुदत्त आचार्य और गोल्डी भेल के जरिए लिखी गई है। इरा एक सीरियल किलर के संदिग्ध साथी द्वारा की गई कई हत्याओं की जांच शुरू करती है और इससे उसे अपने पति के अतीत के बारे में कुछ खुलासे मिलते हैं। दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
Imran Khan: अपनी कद-काठी की वजह से इमरान खान को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, लगे ड्रग्स लेने के आरोप