फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 New Updates Ayushmann Khurrana Film First Look will Reveal on this Day Details Inside

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' पर आया नया अपडेट, इस दिन दिखेगी पूजा की पहली झलक

Thu, 20 Jul 2023 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि फिल्म के कुछ दृश्यों को दोबारा शूट किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा।

विज्ञापन
Dream Girl 2 New Updates Ayushmann Khurrana Film First Look will Reveal on this Day Details Inside
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। समय-समय पर मेकर्स प्रमोशनल वीडियो साझा कर इस फिल्म से जुड़ा अपडेट साझा करते रहते हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, हाल ही में फिल्म के पहले लुक जारी करने की तारीख का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन

Annu Kapoor: नितेश तिवारी पर जमकर भड़के अन्नू कपूर, 'रामायण' का नाम आते ही अभिनेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन

इस दिन दिखेगी पूजा की झलक

25 जुलाई को आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक लोगों के साथ साझा कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके दी है। वीडियो में आयुष्मान यानी पूजा रॉकी (रणवीर सिंह) से बात करती हुई नजर आ रही है। वह बताती है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 25 जुलाई को सामने आएगा। साथ ही इस प्रोमो वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। यह फिल्म अपने तय समय 25 अगस्त को रिलीज होगी। 
Shafaq Naaz: अविनाश के साथ फलक के क्लोज बॉन्ड पर शफक ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

विज्ञापन

फिल्म को री शूट करने की खबरें आई थी सामने

बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि फिल्म के कुछ दृश्यों को दोबारा शूट किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म का पहला कट देखा। वे परिणाम से खुश थे, लेकिन उन्हें यह भी लगा कि वे कुछ चीजें बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने आयुष्मान से लेकर अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों तक से बात की और वे सभी कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए तुरंत सहमत हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोबारा शूटिंग 12 दिनों तक चली और 15 जुलाई को मुंबई में पूरी हुई।
Ajay Devgn Kajol: 'कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी पत्नी', अजय के इस सवाल का काजोल ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed