Shafaq Naaz: अविनाश के साथ फलक के क्लोज बॉन्ड पर शफक ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इन दिनों अविनाश सचदेव और फलक नाज के अफेयर के रूमर्स हैं। वहीं अब इन पर एक्ट्रेस की बहन शफक नाज ने बात की है।
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में रोमांस की भी बयार बह रही है। फिलहाल शो में अविनाश सचदेव को फलक नाज से मोहब्बत हो गई है। एक एपिसोड के दौरान, अविनाश ने फलक को प्रपोज भी किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें फिलहाल डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब फलक की बहन शफक ने बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक और अविनाश के अफेयर के रूमर्स पर रिएक्शन दिया है।
शफक आगे कहा, 'मैं सच में ऐसा नहीं सोचती। वह अविनाश सचदेव को एक दोस्त के रूप में मानती हैं। दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड है , और फलक जब उनके साथ होती हैं, तो उन्हें अधिक रिलैक्स महसूस करती हैं। जब वह अविनाश के साथ होती हैं तो वह वैसी ही दिखती हैं, जैसी वह असल में हैं। जहां तक मैं अपनी बहन को जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि वह इस बारे में कुछ करेंगी। बाकी सब उन पर ही निर्भर है।'
तो वहीं आगे शफक ने पूजा भट्ट के साथ फलक के बॉन्ड के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'पूजा मैम के साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है. पूजा मैडम से बात करते समय, आपको वह सम्मान रखना होगा क्योंकि आप उनसे कुछ भी बात नहीं कर सकते'।
यह भी पढ़ें: 'कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी पत्नी', अजय के इस सवाल का काजोल ने दिया मजेदार जवाब