{"_id":"64b94631b5bf89c5f8068899","slug":"annu-kapoor-slams-nitesh-tiwari-over-his-thought-of-making-film-on-ramayana-after-failure-of-adipurush-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Annu Kapoor: नितेश तिवारी पर जमकर भड़के अन्नू कपूर, 'रामायण' का नाम आते ही अभिनेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Annu Kapoor: नितेश तिवारी पर जमकर भड़के अन्नू कपूर, 'रामायण' का नाम आते ही अभिनेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Thu, 20 Jul 2023 08:46 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, अब अभिनेता अन्नू कपूर ने रामायण पर फिल्म बनाने के फिल्म निर्माता के विचार पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
नितेश तिवारी, अन्नू कपूर
- फोटो : social media
विस्तार
ओम राउत की 'आदिपुरुष' के बुरी तरह से विवादों में फंसने और बॉक्स ऑफिस पर विफल होने के बाद फिल्म निर्माता नितेश तिवारी 'रामायण' पर फिल्म बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चर्चा है कि फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट नजर आएंगे। जहां फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नितेश तिवारी, ओम राउत की तरह उनकी उम्मीदों को नहीं तोड़ेंगे, वहीं बहुत से लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, अब अभिनेता अन्नू कपूर ने रामायण पर फिल्म बनाने के फिल्म निर्माता के विचार पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हं अन्नू कपूर ने क्या कहा..
विज्ञापन
अन्नू कपूर ने लगाई फटकार
आजतक को दिए एक इंटरव्यू में, जब अन्नू कपूर को बताया गया कि नितेश तिवारी रामायण पर एक फिल्म बना रहे हैं, तो अभिनेता का गुस्सा फूट पड़ा। अभिनेता ने नितेश तिवारी को जमकर लताड़ लगाई और इतना तक पूछ डाला कि आखिर वह हैं कौन? अन्नू कपूर ने कहा, 'नितेश तिवारी कौन हैं? उनकी प्रसिद्धि का दावा क्या है? हिंदू धर्म का अपमान? उन्हें जूतों से पीटा जाएगा। इस अस्थिर स्थिति में किसी को भी किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। यह समय इस तरह के विश्लेषण के लिए नहीं है। समाज उस स्तर तक नहीं पहुंचा है। आपके पास धर्म पर कमेंट करने के लिए कोई तर्कसंगत दृष्टिकोण नहीं है।'
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम
विज्ञापन
नितेश का दावा नहीं करेंगे निराश
ओम राउत की 'आदिपुरुष' के रिलीज होने से पहले ही नितेश तिवारी ने 'रामायण' पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी। लेकिन रिलीज के बाद 'आदिपुरुष' को जिस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा, उसके बाद सभी लोग दो पक्षों में बट गए हैं कि यह फिल्म बननी चाहिए या नहीं। नितेश से जब हाल ही में पूछा गया कि क्या वह विवादों को लेकर चिंतित हैं? तो इसका जवाब देते हुए, फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी फिल्म दर्शकों को नाराज नहीं करेगी।
Vijay Varma: हर कॉल पर शादी का सवाल करती हैं विजय वर्मा की मां, जानें इस दवाब से कैसे छुटकारा पाते हैं अभिनेता
इन फिल्मों में नजर आएंगे अन्नू कपूर
अन्नू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'क्रैश कोर्स' में देखा गया था। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसके बाद अब अन्नू कपूर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगे। अभिनेता के पास 'सब मोह माया है' और 'हम दो हमारे बारह' भी पाइपलाइन में हैं।
Udit Narayan Aditya: उदित-आदित्य नारायण का दिल्ली कॉन्सर्ट स्थगित, इस वजह से आगे बढ़ी तारीख