फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dramatic first look of film 'nautanki saala'

चटर पटरः 'नौटंकी साला' में 'शोले' वाली नौटंकी

Thu, 24 Jan 2013 04:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
dramatic first look of film 'nautanki saala'
निर्माता-निर्देशक रमेश शिप्पी के बेटे रोहन शिप्पी ने अपनी आगामी फिल्म 'नौटंकी साला' के प्रचार के लिए अपने पिता की सुपरहिट फिल्म 'शोले' के एक लोकप्रिय दृश्य का सहारा लिया। यह एक हास्य फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना और कुणाल राय कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान आयुष्मान अंधेरी की व्यस्त लिंक रोड पर एक होर्डिग के नीचे खड़े हो गए जबकि कुणाल होर्डिग पर चढ़ गए। कुणाल 'शोले' के वीरू के मशहूर संवाद बोलने लगे जबकि आयुष्मान जय के अंदाज में उन्हें नीचे उतरने के लिए कह रहे थे। यह उसी सीन की नकल है जो शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ पर फिल्माया गया था। धर्मेंद्र, बसंती से शादी करने की मांग करते हुए टंकी पर चढ़कर उससे कूदने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


'नौटंकी साला' के प्रमोशन में इसी सीन की नकल उतारी गयी। बहरहाल कुणाल नीचे तो उतरे लेकिन केबल तार के सहारे। उसके बाद फिल्म के पोस्टर का भी अनावरण हुआ। रोहन ने कहा कि यह महज प्रचार के लिए किया गया था। फिल्म का नाम अमिताभ के उसी संवाद 'नौटंकी साला' पर आधारित हैं जिसमें वह धर्मेंद की नौटंकी को देखकर यह कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खलनायक' से मिले 'सुपरस्टार'
चेन्नई में ‘पुलिसगिरी’ की शूटिंग कर रहे संजय दत्त के आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब उनके मोबाइल पर रजनीकांत का फोन आ गया। रजनीकांत को जब पता चला कि संजू बाबा चेन्नई में शूटिंग कर रहे हैं तो उन्होंने संजय को फौरन फोन लगाया। रजनीकांत ने संजय को अपने घर आमंत्रित किया। शूटिंग खत्म करते ही संजय, रजनी साहब के घर पहुंच गए। फिर क्या दोनों के बीच लंबे समय तक गप्पें होती रहीं। उन दोनों ने अपनी नयी फिल्मों की चर्चा करने के साथ अपनी कुछ पुरानी फिल्में भी याद की। संजय और रजनी साथ में फिल्म भी कर चुके हैं। रजनीकांत की पत्नी ने संजय दत्त के बच्चों के लिए गिफ्ट दिए। रजनी ने संजू को कहा कि चेन्नई में किसी तरह की जरूरत पड़े तो वह उन्हें फोन लगा सकते हैं।

शाहरूख 'फोर्ब्स' के कवर पेज पर
दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन फोर्ब्स के अगले एडिशन के कवर पेज पर शाहरुख खान छपने वाले हैं। शाहरुख, भारत के पहले एक्टर होंगे जिन्हें फोर्ब्स कवर पेज पर प्रकाशित करेगा। इस अंक में फोर्ब्स मैगजीन भारत के 100 सबसे पावरफुल लोगों के नाम प्रकाशित करने जा रही है। इसमें अलग-अलग क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त लोगों को शामिल किया गया है।  किसी भारतीय एक्टर को पहली बार इस पत्रिका ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। इस अंक में शाहरुख का विशेष इंटरव्यू छपेगा, जिसमें शाहरुख अपने जीवन के बारे में कई नये खुलासे करेंगे। इसमें शाहरुख की नई फिल्मों के बारे में भी बात होगी।

अब खुद गाना गाएंगी काल्की
कई फिल्मों में अपने अभिनय से सराहना पाने वाली काल्की कोचलीन अब अपने गाने से लोगों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगी। उनकी आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' में वह एक गाना गाने जा रहीं हैं। दरअसल वह गाने को आवाज नहीं देंगी बल्कि गाने पर अपने होंठ चलाएंगी। अभी तक काल्कि के ऊपर जितने भी गाने फिल्माए गए हैं किसी में भी काल्कि खुद गाते हुए नहीं दिखीं। हमेशा ही बैकग्राउंड म्यूजिक उनके साथ चलता रहा है। अब वह खुद गाएंगी। जो गाना उन पर फिल्माया गया है उसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। गीत के बोल हैं, 'हम चीज़ हैं बड़े काम की याराम, हमें काम पे रख लो याराम।'


अब दोबारा निर्देशन नहीं करेंगे नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते हैं लेकिन बतौर निर्देशक वह सफल साबित नहीं हो पाए हैं। 2006 में आई उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' को असफलता का मुंह देखना पड़ा था। वह इस असफलता से काफी निराश हैं और इस वजह से वह दोबारा फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहते। 'स्पर्श', 'पार', 'इकबाल' फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके 62 वर्षीय नसीरुद्दीन चार दशक से अपने बेहतरीन संवाद अदायगी और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्म 'सोना स्पा' के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आप मुझे दोबारा निर्देशन करते नहीं देखेंगे। मैने निर्देशन से हमेशा के लिए तौबा कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed