{"_id":"ea3a3cfe117d49440307b6015a2e4d7a","slug":"divya-getting-good-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अभिनय में प्रयोग करना चाहती हैं दिब्या दत्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब अभिनय में प्रयोग करना चाहती हैं दिब्या दत्ता
मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिली प्रशंसाओं के बाद दिव्या दत्ता एक बार फिर नए उत्साह से भरी हुई हैं। उनके पास बेहतरीन ऑफर आ रहे हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद प्रयोगों के लिए तैयार दिव्या ने आने वाली एक फिल्म में आइटम डांस करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
हाल में उन्होंने मलयालम की रीमेक 'ट्रेफिक' साइन की है। मलयालम में यह फिल्म इसी नाम से बनी थी। इसके हिंदी रूपांतरण में मनोज वाजपेयी और प्रसनजीत नजर आएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा दिव्या जल्द ही प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म भी साइन करने जा रही हैं।
वहीं पिछले दिनों उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने की मंजूरी दी है मिल्खा की कामयाबी के बाद आ रहे प्रस्तावों पर दिव्या का कहना है, "यह एक अच्छी फीलिंग है। ऐसे मौके कलाकार की जिंदगी में कभी-कभी आते हैं, जब उसे अपनी पसंद के निर्देशकों द्वारा फिल्में ऑफर की जाती हैं।"
विज्ञापन
वैसे खास बात यह है कि इन दिनों दिव्या फिल्मों के साथ राइटिंग भी कर रही हैं। वह अपना पहला उपन्यास लिख रही हैं।