फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Shekhar Kapur Support Artificial Intelligence Says Its Helpful For Filmmaking And Cinema

क्यों एआई के सपोर्ट में उतरे निर्देशक शेखर कपूर? सिनेमा के लिए बताया फायदेमंद; जानें क्या दी दलील?

Tue, 17 Feb 2026 08:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Feb 2026 08:48 PM IST
सार

Director Shekhar Kapur Support Artificial Intelligence: एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिनेमा की दुनिया में भी शामिल हो रहा है। कई फिल्मी सितारे, डायरेक्टर इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच डायरेक्टर शेखर कपूर एआई को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण भी वह बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Director Shekhar Kapur Support Artificial Intelligence Says Its Helpful For Filmmaking And Cinema
शेखर कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मंगलवार को डायरेक्टर शेखर कपूर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई समिट में नजर आए। इस मौके पर उन्होंने इस टेक्नोलॉजी और सिनेमा में इसके जरिए आने वाले बदलाव को लेकर काफी कुछ कहा। वह एआई को सिनेमा में इस्तेमाल करने की वकालत करते दिखे। 

विज्ञापन


शेखर ने कहा- नए फिल्ममेकर्स आएंगे सामने
शेखर कपूर का मानना है कि एआई नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स, राइटर्स के लिए मददगार होगा। पीटीआई से की गई बातचीत में वह कहते हैं, ‘एआई नए फिल्ममेकर्स को सामने लाएगा। इससे फिल्म बनाने की लागत बहुत कम हो जाएगी। देखिएगा, यही होने वाला है।’ 

विज्ञापन

एआई को बताया डेमोक्रेटिक टेक्नोलॉजी 
शेखर कपूर ने एआई को एक डेमोक्रेटिक टेक्नोलॉजी बताया है। उनका मानना है कि इससे सिनेमा ही नहीं बल्कि भारत के आर्थिक और रचनात्मक माहौल में बदलाव आएगा। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि भारत एआई के साथ अपनी जीडीपी में हर साल एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ेगा। यह हमारे पास आने वाली सबसे डेमोक्रेटिक टेक्नोलॉजी है। यह सीधे उन लोगों तक जाती है, जिन्हें इसकी सच में जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों के लिए मशहूर रहे शेखर कपूर 
शेखर कपूर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्में बनाई हैं। बॉलीवुड फिल्म 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी क्रिटिकल और कमर्शियल हिट फिल्में उन्होंने बनाईं। साथ ही 'एलीजाबेथ' नाम की बेहतरीन ब्रिटिश फिल्म का निर्देशन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed