फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Vijan announces the wrap of the upcoming Untitled film of Shahid Kapoor Kriti Sanon starrer

Shahid-Kriti: शाहिद और कृति की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए अभिनेता

Sat, 08 Apr 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

फिल्म के मेकर्स ने शाहिद कपूर और कृति सेनन के अपकमिंग लव स्टोरी का जियो स्टूडियोज की तरफ से फर्स्ट लुक का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें दोनों की  सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है।

विज्ञापन
Dinesh Vijan announces the wrap of the upcoming Untitled film of  Shahid Kapoor Kriti Sanon starrer
शाहिद और कृति - फोटो : social media

विस्तार

 बॉलीवुड के क्यूट बॉय शाहिद कपूर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ बीते फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस सीरीज के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। अब शाहिद कपूर कृति से साथ एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
 

फिल्म का फर्स्ट पोस्टर हुआ जारी

फिल्म के मेकर्स ने शाहिद कपूर और कृति सेनन के अपकमिंग लव स्टोरी का जियो स्टूडियोज की तरफ से फर्स्ट लुक का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें दोनों की  सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। अभी तक इस फिल्म का कोई नाम नहीं तय किया गया है। पोस्टर में शाहिद बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, कृति उनके सामने बैठे काफी रोमांटिक पोज दे रही हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, ‘एन इंपॉसिबल लव स्टोरी।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन
 

रोमांटिक पोज देते नजर आए कृति और शाहिद

गौरतलब है कि यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद और कृति के फैंस उन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अभी तक इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, शाहिद को एक वैज्ञानिक के रूप में देखा जाएगा, जिसे कृति से प्यार हो जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि धर्मेंद्र भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

Metro In Dino: अनुराग बासु ने अनुपम खेर के लिए बनाया अंडा डोसा, यूजर्स बोले- आप तो शाकाहारी हो

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास ‘पाइपलाइन ‘में अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी भी है। बता दें कि ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का ऑफिशियल अडैप्शन है। एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास ने कहा था कि अपने करियर में पहली बार शाहिद को एक अलग तरह की एक्शन शैली में देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed