Dinesh Phadnis: हार्टअटैक नहीं बल्कि इस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं दिनेश फडनिस, दयानंद शेट्टी ने किया खुलासा
'सीआईडी' में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया और वे वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है।
विस्तार
लोकप्रिय टीवी शो 'सीआईडी' में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनिस को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया और वह वर्तमान में वेंटिलेटर पर हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र के अभिनेता का मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अब अभिनेता से जुड़ी नई खबर सामने आई है। दरअसल, दिनेश के 'सीआईडी' सह-कलाकार और अभिनेता दयानंद शेट्टी ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था।
क्या बोले दयानंद शेट्टी
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में दयानंद शेट्टी ने कहा, “दिनेश फडनिस अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है। यह एक अलग इलाज है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।” बता दें कि दयानंद शेट्टी ने शो में सीनियर इंस्पेक्टर दया की भूमिका निभाई थी।
Animal: 'भारतीय सिनेमा के इतिहास को किया शर्मसार...,' रणबीर कपूर की एनिमल पर बरसे गीतकार स्वानंद किरकिरे
कई शोज का बने हिस्सा
दिनेश लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो सीआईडी का हिस्सा थे, जो पहली बार 1998 में प्रसारित हुआ और सोनी टीवी पर बीस साल तक चला। उन्होंने लोकप्रिय सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी उपस्थिति दर्ज कराई और 'सुपर 30' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं।
Kriti Sanon: झूठी खबरों के खिलाफ कृति ने की कानूनी कार्रवाई, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने से किया इंकार
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अभिनेता
दिनेश इन दिनों भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वे अक्सर सीआईडी से तस्वीरें और अपनी बेटी के साथ मनमोहक तस्वीरें साझा करते हैं। अभिनेता के तबीयत बिगड़ने के बाद से उनके फैंस भी परेशान हैं। इंटरनेट पर फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उनमें से एक ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ लीजेंड।” वहीं, दूसरे ने कहा, "मजबूत रहो भाई।"
Sam Bahadur: सचिन तेंदुलकर से तारीफ सुन गदगद हुए विक्की कौशल, तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'मेरे बचपन के हीरो ने...'