Diljit Dosanjh: टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? 'कोजी' मोमेंट की रिपोर्ट पर की प्राइवेसी की मांग
दिलजीत दोसांझ और टेलर स्विफ्ट के एक रेस्तरां में कोजी होने की रिपोर्ट है। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाबी सिंगर ने प्राइवेसी की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट के लिए यह वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लंबे समय से जो अल्विन को डेट कर रहीं सिंगर ने इस वर्ष अपना रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं, अब स्विफ्ट से जुड़ी नई खबर ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो, वेनक्यूवर के एक रेस्तरां में टेलर स्विफ्ट और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां दोनों बेहद करीब नजर आए।
दिलजीत दोसांझ का जलवा
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ किसी ग्लोबल आइकन से कम नहीं हैं। वह कोचेला फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन करने वाले पहले सेलिब्रिटी हैं। 'लवर', 'पीचेस' और 'लेमनेड' जैसे बेहतरीन गानों के जरिए दिलजीत ने दुनियाभर में अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। इसके अलावा उन्होंने 'गुड न्यूज', 'जोगी' और 'हौंसला' रख जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग का भी जलवा दिखाया है।
Sonakshi Sinha: जल्द आएगा सोनाक्षी की 'दहाड़' का सीक्वल? जानिए सीरीज के अगले पार्ट को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस
दिलजीत ने की प्राइवेसी की मां
हालांकि, टेलर स्विफ्ट बीते कुछ समय से मेट हेली के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसी बीच उनकी दिलजीत दोसांझ संग नजदीकियों की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। वहीं, डेटिंग की अफवाहों पर पंजाबी सिंगर ने बकायदा ट्वीट कर अपना पक्ष साफ किया है। दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट कर लिखा है, 'यार प्राइवेसी नाम की भी कोई चीज होती है।'
Wink Girl: 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर की गई याद्दाश्त? डायरेक्टर उमर लुलु ने दवा बता लगाई क्लास
टेलर स्विफ्ट संग बढ़ीं दिलजीत की नजदीकियां
दिलजीत दोसांझ और टेलर स्विफ्ट को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों वेनक्यूवर के केक्टस क्लब कैफे कोल हारबर में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों साथ में हंसते-हंसते एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। सोमवार को दोनों को स्पॉट किया गया और इनकी डेटिंग की अफवाहों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द अमर सिंह चमकीला के किरदार में नजर आएंगे। मूवी में एक्टर के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा होंगी।