{"_id":"5c77ae78bdec2217fc33f6bc","slug":"digital-review-of-first-song-of-notebook-nai-lagda-starrer-by-zaheer-iqbal-and-pranutan-bahl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की वादियों में मोहब्बत का गीत 'नइ लगदा', 'नोटबुक' का पहला गाना जीत लेगा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर की वादियों में मोहब्बत का गीत 'नइ लगदा', 'नोटबुक' का पहला गाना जीत लेगा दिल
Thu, 28 Feb 2019 03:18 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Notebook
- फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू- नइ लगदा (गाना)
कलाकार- विशाल मिश्रा (गायक, संगीतकार), अक्षय त्रिपाठी (गीतकार)
फिल्म – नोटबुक। यूट्यूब चैनल- टी सीरीज
फिल्म 'नोटबुक' का पहला गाना 'नइ लगदा दिल मेरा' में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल की केमिस्ट्री तो साफ नजर आती है लेकिन दोनों की ये डेब्यू फिल्म है इस गाने से ये बिल्कुल भी साबित नहीं हो पा रहा है। कश्मीर की खूबसूरती बटोरते हुए इस गीत को बड़ी तबीयत से सजाने की कोशिश डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने की है।
इस गाने में झेलम नदी के कई सीन सुबह-सुबह के दिखाए गए हैं जो गाने के हिसाब से बिल्कुल सटीक बैठते हैं। गाने में जहीर और प्रनूतन की एक्टिंग देखकर ये मालूम पड़ता है कि फिल्म 'नोटबुक' को युवाओं के हिसाब से ही रचा गया है। विशाल मिश्रा के संगीत से सजा 'नइ लगदा' गाना लोकप्रिय एक और वजह से हो सकता है क्योंकि इसमें कुछ अलग और नयापन भी दिखता है। गाने के बोल शानदार हैं जो दिल को छू लेते हैं। सिंगर विशाल की आवाज में एक-एक शब्द मोहब्बत से भरा महसूस होता है।
फिल्म के बाकी गाने 'नइ लगदा' जैसे हुए तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी दिखा सकती है। सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर में जहीर और प्रनूतन ने अच्छी एक्टिंग का नमूना पेश किया था। ट्रेलर के बाद अब इस पहले गाने में कश्मीर की वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी को दिखलाया गया है। देखना अब ये होगा कि फिल्म की कहानी और एक्टिंग किस हद तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन