{"_id":"4559ac1ed40d0d91de08388e91cd51b4","slug":"did-kate-leaked-her-private-pics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं कैट ने तो लीक नहीं कराए अपने 'प्राइवेट पिक्स'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं कैट ने तो लीक नहीं कराए अपने 'प्राइवेट पिक्स'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर संग इबिजा बीच पर बिकनी पहने कैटरीना की प्राइवेट फोटोग्राफ्स जबसे लीक हुई हैं सुर्खियां बटोर रही हैं। कोई और हीरोइन होती तो अपनी अंतरंग फोटो सार्वजनिक होने पर नाराज हो जाती लेकिन उलट इसके कैट बेबी अपनी 'प्राइवेसी' लीक होने पर खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
कहीं ऐसा तो नहीं कि कैट ने खुद अपने और रणवीर के यह पिक्स सार्वजनिक करवाए हों? कैटरीना रनबीर संग इबिजा बीच पर बिकनी पहने फोटोग्राफस लीक हो जाने के बाद से सभी को लगा कि कैट परेशान होगी कि रणवीर के संग उनकी यह तस्वीरें उनके और रनबीर के रिश्ते को अब गुमनाम नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
लेकिन सूत्रों की मानें तो कैट खुश हैं। दरअसल वे खुद चाहती थी कि उनके और रणवीर के रिश्ते सार्वजनिक हो जाएं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो कैट, रणवीर और दीपिका की दोस्ती की बातें सुन सुनकर परेशान हो गयी थीं।
विज्ञापन
हद तब हो गयी जब यह खबर आई कि 'ये जवानी है दीवानी' की सक्सेस पार्टी में रणवीर ने दीपिका को चूमा भी है। जिसके बाद कैट ने यह फैसला कर लिया कि अब यह बात साफ हो जानी ही चाहिए कि रणवीर की जिंदगी में वह हैं और इस फोटोग्राफ्स के जरिए वह बिना कुछ कहे सब कुछ कह गयी।