आलिया को किस के बाद अब फवाद ने ठुकराई सोहेल खान की फिल्म
सलमान खान के छोटे भाई सोहल खान अपनी एक फिल्म में पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान को लेना चाहते थे। फवाद बॉलीवुड में अभी बहुत पुराने नहीं हैं ऐसे में उनसे सोहेल को इंकार की उम्मीद नहीं थी। लेकिन फवाद ने सोहेल को मना कर दिया।
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, फवाद खान को सोहेल की फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होने उन्हे मना कर दिया। माना जा रहा है कि सोहेल ने फवाद को फिल्म में लीड रोल ऑफर किया था।
फवाद खान कई निर्माताओं की फिल्म ना बोल चुके हैं। फवाद खान का कहना है कि वो फिल्म करने को लेकर किसी जल्दी में नहीं हैं। वो आराम से काम करना चाहते हैं और सिर्फ अच्छी कहानियों पर ही काम करना चाहते हैं।
आलिया को किस करने से मना कर चुके हैं फवाद खान
'खूबसूरत' से सोनम कपूर के साथ अपना कैरियर शुरू करने वाले फवाद खान फिलहाल करण जौहर की 'कपूर एंड संस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में फवाद को एक सीन में आलिया को किस करना था।
फवाद से जब आलिया को किस करने को कहा गया तो उन्होने इससे साफ इंकार कर दिया। कुन्नूर में शूटिंग कर रहे फवाद के साथ उनकी बीवी सदफ भी साथ में हैं। फवाद का कहना है कि वो जल्दी ही कुछ नई फिल्म शुरु करने वाले हैं।
सोहेल खान का फवाद के उनकी फिल्म को छोड़ देने पर कहना है कि वो इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।