{"_id":"5bd2f972bdec22697b1160fc","slug":"diandra-soares-lashes-out-on-people-who-said-she-take-publicity-over-suhel-seth-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo पब्लिसिटी स्टंट कहने वालों को डायेंड्रा ने लताड़ा, सुहेल पर जड़े यौन उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पब्लिसिटी स्टंट कहने वालों को डायेंड्रा ने लताड़ा, सुहेल पर जड़े यौन उत्पीड़न के आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
diandra soares
- फोटो : file photo
छोटे परदे के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और मशहूर मॉडल डायेंड्रा सोरेस ने #MeToo अभियान के जरिए खुद के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। डियांड्रा ने लेखक सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में वह सुहेल सेठ को मरते दम तक नहीं छोड़ेगी।
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए डायेंड्रा सोरेस ने कहा है- 'मैं हैरान हूं कि सुहेल सेठ ने यौन उत्पीड़न के मामले में अभी तक अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है, जबकि उन पर दो और महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि डायेंड्रा सोरेस के अलावा लेखिका इरा त्रिवेदी और फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने भी सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया है।' डायेंड्रा सोरेस ने आगे कहा है-'15 दिन हो चुके हैं लेकिन सुहेल सेठ अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। मैं उन लोगों से सवाल करना चाहती हूं जो सुहेल सेठ के साथ अभी तक काम कर रहे हैं। आखिर वह लोग अभी तक उनके साथ काम क्यों कर रहे हैं। '
विज्ञापन
डायेंड्रा सोरेस ने उनके आरोपों को फर्जी बताने वालों पर भी जमकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है- 'कुछ लोगों को लगता है यह सब मैं पब्लिसिटी साहिल करने के लिए कर रही हूं। मैं उन सबको बता दूं कि अगर मुझे पब्लिसिटी लेनी होती तो मैं किसी बड़े सुपरस्टार का नाम लेती सुहेल सेठ का नहीं। मैं पिछले 5 दिन से ठीक से खाना नहीं खा पा ही हूं, मेरी रातों की नींद उड़ चुकी है, क्या यह एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है?'
गौरतलब है कि सालों पहले लेखक सुहेल सेठ ने डायेंड्रा सोरेस के साथ एक पार्टी में जबरदस्ती किस करने की और गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि डायेंड्रा सोरेस बिग बॉस 10 की एक्स कंटेस्टेंट में से एक हैं।