Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar director Aditya dhar praises wife yami Gautam says destiny change after her

आदित्य धर: 'उसके आने से किस्मत बदल गई', 20 साल बाद मिली कामयाबी; 'धुरंधर' निर्देशक ने किसे दिया श्रेय?

Fri, 20 Nov 2026 04:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

  • आदित्य धर बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में गिने जाते हैं।
  • उनकी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।
  • आदित्य धर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी यामी गौतम को दिया है।

विज्ञापन
dhurandhar director Aditya dhar praises wife yami Gautam says destiny change after her
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट्स ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। आदित्य धर इस कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी यामी गौतम को दे रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने अपनी पत्नी की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन
Trending Videos

dhurandhar director Aditya dhar praises wife yami Gautam says destiny change after her
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किसे दिया कामयाबी का श्रेय?
न्यूज 18 से बातचीत में आदित्य धर और यामी गौतम ने एक-दूसरे के बारे में बातें की हैं। निर्देशक ने अपनी कामयाबी को लेकर कहा, 'मुझे रातोंरात मिली शोहरत तक पहुंचने में 20 साल लग गए। यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा और बहुत रोमांचक रहा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी शादी एक ऐसे इंसान से हुई है, जो मेरी नजर में सबसे खूबसूरत लोगों में से एक है।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन यामी मेरी जिंदगी में आईं, उसी दिन से मेरी किस्मत बदल गई। मुझे लगता है कि उन्हीं के लकी होने की वजह से मैं दुनिया को भारत की कहानी दिखा पा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

dhurandhar director Aditya dhar praises wife yami Gautam says destiny change after her
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
पति की तारीफ में क्या बोलीं यामी?
यामी गौतम ने भी अपने पति आदित्य धर की तारीफ की है। उन्होंने कहा 'आदित्य धर में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत जैसी खूबियां हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार लोगों को ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो उन्हें कड़वा और नकारात्मक बना देते हैं। मगर आदित्य ने अपने साथ हुई तमाम चीजों के बावजूद अपनी अच्छाई और विनम्रता को बनाए रखा है।'

आदित्य की तारीफ करते हुए यामी ने कहा, 'आदित्य कई बार बिना सोए करीब 70 घंटे तक फिल्म के सेट पर काम करते थे। उनके पास हमेशा एक साफ विजन होता था और वो अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करते थे। यामी के मुताबिक, इतना बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है।'
विज्ञापन

dhurandhar director Aditya dhar praises wife yami Gautam says destiny change after her
फिल्म - 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस
  • बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 2025 में और 'धुरंधर 2' 2026 में रिलीज हुई।
  • दोनों फिल्मों ने भारत के साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई की।
  • इन फिल्मों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार थे।
  • आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी चर्चा है। 
  • बताया जाता है कि वो चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बना रहे हैं।
  • हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed