फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'dhoom 3', 'murder 3' now 'don 3'

'धूम 3', 'मर्डर 3' के बाद अब 'डॉन 3' भी

Tue, 15 Jan 2013 03:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
'dhoom 3', 'murder 3' now 'don 3'

यह साल हिट रही फिल्मों की तीसरी किस्त वाला साल है। इस साल 'धूम 3', 'मर्डर 3' और 'कृष 3' रिलीज होने वाली हैं। थ्री सीरिज की इन्हीं फिल्मों में अब 'डॉन' का भी नाम जुड़ सकता है। 'डॉन' और 'डॉन 2' के हिट होने के बाद अब बारी 'डॉन 3' के बनने की है। फरहान अख्तर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही 'डॉन 3' बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


वैसे यह संकेत उन्होंने 'डॉन 2' फिल्म में ही दे दिए हैं। 'डॉन 2' के अंतिम दृश्य में शाहरुख जिस बाइक से आते हैं उस बाइक की नंबर प्लेट पर 'डॉन 3' लिखा होता है। इस नंबर प्लेट को जूम करने के साथ ही यह फिल्म खत्म हो गयी होती है। 'डॉन 2' के बनाते वक्त भी फरहान अख्तर ने कहा था कि यदि यह फिल्म सफल होती है तो वह 'डॉन 3' बनाएंगे। 'डॉन 2', सुपरहिट रही थी। अब फरहान अख्तर ने खुद स्वीकारा है कि वह बहुत जल्द 'डॉन 3' पर काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बतौर निर्देशक मेरा अगला प्रोजेक्ट 'डॉन 3' हो सकता है। फरहान ने यह भी कहा है कि उन्हें डॉन पर आधारित फिल्में देखने और उनके निर्माण में काफी मजा आता है।
विज्ञापन


 फरहान का मानना है कि ऐसी फिल्में भारतीय फिल्मों के जेम्स बांड की सीरिज की श्रेणी में आ सकती हैं। फरहान ने फिलहाल कहा है कि वह जल्द ही टीम बनाकर इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल फरहान जुलाई में आने वाली अपनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद संभव है कि 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू हो जाए। हमेशा की तरह शाहरुख ही इस फिल्म के भी डॉन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed