Dharmendra: कार्तिक आर्यन के फैन हुए धर्मेद्र, तारीफ करते हुए अभिनेता के लिए कह दी यह बड़ी बात
एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक का रोल धर्मेद्र की फिल्म सत्यकाम के किरदार से प्रेरित है। बता दें कि यह फिल्म साल 1969 में आई थी, जिसका निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया था।
विस्तार
भूल भुलैया 2 के बाद से कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ की।
धर्मेंद्र ने की जमकर तारीफ
एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक का रोल धर्मेद्र की फिल्म सत्यकाम के किरदार से प्रेरित है। बता दें कि यह फिल्म साल 1969 में आई थी, जिसका निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। इंटरव्यू के दौरान जब 87 वर्षीय अभिनेता को इसके बारे में बताया गया, तो उन्होंने कार्तिक की प्रशंसा की और कहा, "वह एक मेहनती और ईमानदार युवा है। उसके चेहरे में एक मासूमियत और ईमानदारी है। मेरे प्रशंसक मुझे उन्हीं गुणों के लिए पसंद करते हैं।
कियारा के साथ फिर जमेगी कार्तिक की जोड़ी
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म को 28 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं सत्यप्रेम की कथी की बात करें तो इसमें कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी एक बार फिर एक्टिंग करती दिखेंगी। इससे पहले दोनों भूल भुलैया 2 में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी।
यह भी पढ़ें- Jee Le Zaraa: प्रियंका, आलिया और कटरीना की 'जी ले जरा' पर काम हुआ शुरू, फरहान अख्तर ने फोटो शेयर कर दिया अपडेट