अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर इन दिनों अपने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्टार किड भले ही पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके जलवे अक्सर देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में अंशुला अब अपनी लेटेस्ट स्टनिंग तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में छा गई हैं। फोटोज में स्टार किड का लुक और अंदाज दोनों घायल करने वाला है।
2 of 5
अंशूला कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन सिजलिंग तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इन फोटोज में अर्जुन की बहन को ऑफ शोल्डर ब्लैक मोनोकिनी पहने जमीन पर बैठकर कातिल पोज देते देखा जा रहा है। पिक्चर्स में अंशुला अपने ब्यूटी बोन को भी बखूबी फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं।
3 of 5
अंशुला कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर ने मोनोकिनी पहन लाइट-ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है। स्टार किड कभी फ्रंट, कभी साइड तो कभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अंशुला ने बॉडी शेमिंग का शिकार हो रहे लोगों के लिए कुछ बेहतरीन लाइनें भी लिखी हैं।
बहन अंशुला कपूर को रैंप पर देख खुशी से झूम उठे अर्जुन, किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हो गया वायरल
4 of 5
अंशुला कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर ने लेटेस्ट फोटोशूट की गॉर्जियस तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इन सालों में, मैंने अपने आप से हमेशा कहा है कि बॉडीसूट मेरे शरीर के आकार के अनुकूल नहीं हैं। जितना मैं गिन सकती हूं उससे अधिक बार मैंने खुद को उन्हें पहनने से रोका है। लेकिन मुझे इस साल की शुरुआत में एक अहसास हुआ कि कुछ नया ट्राई करने के पीछे बहुत खुशी छिपी हुई है। मैं उस रोमांच का अनुभव करना चाहती हूं।'
सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, कहा- "मेरे अंदर कमियां
5 of 5
अंशुला कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर ने आगे लिखा है, 'क्या मैं इसकी मालिक हूं? किसे पड़ी है!! क्या मुझे मजा आ रहा है? ओह 100 प्रतिशत हां! अभी भी सीख रही हूं और कोशिश कर रही हूं कि मेरे स्ट्रेच मार्क्स, सेल्युलाईट, टमी रोल्स आदि को मुझसे और मेरी असुरक्षाओं से बेहतर न होने दें।' अंशुला के पोस्ट पर खुशी कपूर ने 'वाओ' लिख हार्ट आई वाला इमोजी बनाया है। जान्हवी कपूर ने फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाया है। रिया कपूर और करिश्मा कपूर भी पिक्चर पर अपने-अपने अंदाज में प्यार लुटाती नजर आई हैं।