फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Death: Veteran Bollywood actor Dharmendra Political Career and Political Connection know details

पत्नी सांसद, बेटा पूर्व सांसद; धर्मेंद्र ने खुद भी आजमाया था राजनीति में हाथ, जानिए ही-मैन का राजनीतिक कनेक्शन

Mon, 24 Nov 2025 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

Dharmendra Political Career: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की उम्र में आज सोमवार 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। फिल्मों में उन्होंने एक अलग ओहदा हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने राजनीति में भी सेवाएं दी थीं।

विज्ञापन
Dharmendra Death: Veteran Bollywood actor Dharmendra Political Career and Political Connection know details
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडस्ट्री में देओल परिवार का अलग ओहदा है और इसका श्रेय ही-मैन धर्मेंद्र को जाता है। अपनी शानदार अदाकारी, दमदार आवाज और धांसू एक्शन से पर्दे पर छा जाने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। वे अपने पीछे फिल्म और अभिनय की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं, जिसकी मिसाल सदियों तक दी जाएंगी। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में छाप छोड़ी, बल्कि राजनीति में भी सक्रिय रहे। पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन


पत्नी और बेटा राजनीति में सक्रिय
अभिनेता धर्मेंद्र का पॉलिटिकल कनेक्शन रहा है और उनके परिवार का भी राजनीति से ताल्लुक है। धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। वे लगातार तीन बार से यहां से भाजपा सांसद हैं। इसके अलावा अभिनेता के बड़े बेटे सनी देओल भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव जीता और सांसद रहे। हालांकि, फिल्मों के प्रति अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए साल 2024 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। 

विज्ञापन

Dharmendra Death: Veteran Bollywood actor Dharmendra Political Career and Political Connection know details
धर्मेंद्र - फोटो : X

बीकानेर से रहे सांसद रहे थे ही-मैन
धर्मेंद्र के सिर्फ परिवार के सदस्य ही राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे खुद भी सांसद रहे थे। साल 2004 में धर्मेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए थे। उन्होंने 2004 से 2009 तक, बतौर सांसद सेवाएं दी थीं। हालांकि, अपनी फिल्मों और एक्टिंग कमिटमेंट्स के चलते वे संसद में कम उपस्थित रहते थे, इसके चलते उनकी आलोचनाएं भी हुईं।
 

300 से ज्याादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नासराली में हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। पिता का नाम केवल कृष्ण और मां सतवंत कौर था। धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन सानेहवाल गांव में ही गुजरा, सरकारी स्कूल से पढ़ाई-लिखाई हुई थी। इसी स्कूल के हेडमास्टर उनके पिता थे। धर्मेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की थी। फिल्मफेयर मैगजीन ने एक न्यू टैलेंट कॉम्पिटिशन करवाया जिसके विजेता धर्मेंद्र बने थे। इसके बाद अभिनय करने की चाहत लिए वह मुंबई चले आए थे। 1960 में फिल्म ‘दिल भी मेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' है, जो 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed