फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharma Productions executive producer Kshitij Ravi Prasad detained for questioning by ncb drug case

धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े डायरेक्टर क्षितिज को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, घर पर छापे के दौरान मिला था गांजा!

Sat, 26 Sep 2020 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Dharma Productions executive producer Kshitij Ravi Prasad detained for questioning by ncb drug case
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad

एनसीबी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा मिला था। बता दें कि गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था। उन पर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। शुक्रवार को एनसीबी ने अनुभव चोपड़ा से भी पूछताछ की थी। 

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में कुछ फोटोज सामने आए थे, जिनमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख रहे थे। ड्रग कनेक्शन में इस फोटो को ही क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। जिसके चलते क्षितिज की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर  सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स केस में शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दक्षिण मुंबई में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश भी पूछताछ के लिए वहां पहुंचीं। बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी एनसीबी की पूछताछ जारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने पूछताछ के दौरान ये बात कही है कि फिल्म छिछोरे के शूट के दौरान सुशांत सिंह राजपूत अपनी वैन में जाकर गांजा पिया करते थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। ड्रग्स के लेन-देन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के ड्रग्स के लेन-देन और सेवन करने की बात का खुलासा हुआ है। इस मामले में दीपिका पादुकोण के नाम तब खुलासा हुआ जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका करिश्मा से ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। 

 

दीपिका पादुकोण सहित इन तीन अभिनेत्रियों से शनिवार को होगी पूछताछ, एनसीबी ने बनाई सवालों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed