फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhanush has been summoned by madras high court in couple demanded compenstion by calling actor to be their third son

Dhanush: केरल के दंपती ने अभिनेता धनुष को बताया अपना तीसरा बेटा, कोर्ट ने एक्टर को जारी किया समन

Wed, 04 May 2022 12:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 04 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
dhanush has been summoned by madras high court in couple demanded compenstion by calling actor to be their third son
धनुष अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह किसी अलग वजह से चर्चा में हैं। दरअसल केरल के एक दंपती ने धनुष को लेकर जो दावा किया है उससे सभी हैरान हैं। इस वजह से मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता को समन भी भेजा है। दरअसल केरल के दंपती कथिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी का दावा है कि अभिनेता धनुष उनके बेटे हैं। इस दंपति ने मद्रास हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया था, जो पिछले कई साल से चल रहा है।

विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कोर्ट ने धनुष को समन जारी किया है। कथिरेसन ने अदालत में दावा किया था कि अभिनेता ने डीएनए जांच के फर्जी दस्तावेज जमा किए थे, जिसके लिए उन्होंने पुलिस जांच की मांग भी की थी। कथिरेसन ने एक अपील दायर कर अदालत से उस आदेश को रद्द करने के लिए कहा है जो 2020 में पारित किया गया था, जिसमें डीएनए रिपोर्ट को सही बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

dhanush has been summoned by madras high court in couple demanded compenstion by calling actor to be their third son
अभिनेता धनुष - फोटो : Instagram

इस दंपती का कहना है कि धनुष उनके तीसरे बेटे हैं। वह फिल्मों में काम करने के लिए उनका घर छोड़कर चले गए थे। कथिरेसन ने खुद को अभिनेता का माता-पिता बताते हुए 65 हजार रुपये हर महीने मुआवजे की मांग की है। वहीं दूसरी ओर धनुष ने दंपती के सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। कथिरेसन की याचिका को मदुरै हाई कोर्ट में खारिज कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में इस मामले में गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अभिनेता धनुष के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed