फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhak Dhak actress Dia Mirza interesting revelations about her film career in interview

Dia Mirza: अपने फिल्मी करियर के बारे में दीया ने किए दिलचस्प खुलासे, बोलीं- 'फर्जी खबरों से जूझते हैं कलाकार'

Sat, 13 Jan 2024 03:22 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Dhak Dhak actress Dia Mirza interesting revelations about her film career in interview
दीया मिर्जा - फोटो : social media
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ वे प्रकृति के भी काफी करीब हैं और अक्सर पर्यावरण के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान दीया ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फर्जी खबरों पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


इंडस्ट्री में ही सीखा काम करना
दीया से जब पूछा गया कि क्या वे अपनी फिल्मी यात्रा के किसी हिस्से को बदलना चाहेंगी? अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं इंडस्ट्री में बिना किसी तैयारी के आई थी। इंडस्ट्री में आकर ही मैंने काम करना सीखा है। हालांकि, मैं अपनी खूबियां जानती थी। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अच्छी शिक्षा और आवाज का सही होना जरूरी है, यही आपको आगे बढ़ने में मदद करती है। मेरे करियर के शुरुआती आठ से दस वर्ष मुझे खुद को निखारने में लगे हैं'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे को हुआ गलतियों का अहसास? एक्ट्रेस ने ससुराल वालों से हाथ जोड़कर मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी खबरों से जूझते हैं कलाकार
अभिनेत्री से आगे पूछा गया कि इंडस्ट्री में वह कौन सी चीज है, जो आपको पसंद नहीं है? दीया ने जवाब देते हुए कहा, 'सिनेमा में फर्जी खबरे सबसे ज्यादा सुनने को मिलती हैं। इंडस्ट्री में कलाकारों को फर्जी खबरों से जूझना पड़ता है, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है।' उन्होंने अपनी असुरक्षाओं के बारे में बात करते हुए कहा, 'असुरक्षा का डर तो बचपन से बना रहता है। जब मैं छोटी थी, तो खोने का डर रहता था। वहीं, बड़ी हुई, तो रिजेक्शन का डर और अब एक उम्रदराज उद्योग में अवसर खोने का डर बना रहता है।'

दीया मिर्जा का वर्कफ्रंट
दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ फिल्म 'धक धक' में नजर आई थीं। इसके अलावा दीया अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भीड़' का भी हिस्सा थीं। वे ओटीटी शो 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Bhupiner Babbal: 'अर्जन वैली' ने बदली बरसों से जूझते पंजाबी गायक की तकदीर, हिट लिस्ट में अब भी गाना नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed