फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal song arjan vailly singer Bhupinder Babbal says people recognize me for film track shares experience

Bhupiner Babbal: 'अर्जन वैली' ने बदली बरसों से जूझते पंजाबी गायक की तकदीर, हिट लिस्ट में अब भी गाना नंबर वन

Sat, 13 Jan 2024 01:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

भूपिंदर बब्बल ने कहा कि उन्हें लोगों ने 'एनिमल' के गाने 'अर्जन वैली' के लिए खूब प्यार दिया, जिसकी बदौलत उन्हें देश-विदेश में भी पहचान मिली।
 

विज्ञापन
Animal song arjan vailly singer Bhupinder Babbal says people recognize me for film track shares experience
भूपिंदर बब्बल-एनिमल - फोटो : Social media

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना इस फिल्म का गाना 'अर्जन वैली'। इस गाने को भूपिंदर बब्बल ने गाया है और मनन भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है। अब भूपिंदर बब्बल ने फिल्म यह गाना गाने को लेकर अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


भूपिंदर बब्बल ने साझा किया अनुभव
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए भूपिंदर बब्बल ने कहा, 'मैं पहले भी गाता था, लेकिन हिंदी फिल्म के लिए गाना गाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे अनुभव के अनुसार, मैंने काम किया और लोग इसके बारे में भूल गए। मैं इस दौरान कनाडा में था। उस समय जब मेरा गाना फिल्म में आया तो यह मेरे जीवन का एक बड़ा कदम था, लेकिन जब प्री-टीजर रिलीज हुआ तो यह एक प्रचार बन गया। मैंने यूट्यूब पर कभी ज्यादा चर्चा नहीं की थी। दुनिया भर के यूट्यूबर्स गाने के बारे में बात कर रहे थे।'
विज्ञापन

कंगना के बाद अंकिता लोखंडे के समर्थन में आए करण जौहर, विक्की जैन से कहा- पति होने का फर्ज निभाइए
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने की वजह से मिली पहचान
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे सितारे संदीप सर, मनन भारद्वाज और मेरे बेटे रेमेट मारवाह हैं, जिनकी वजह से यह गाना बनाया गया। पहले कुछ लोग मेरे चेहरे को जानते थे, अब मुझे लगता है कि पिछले महीने में मैंने कई शहरों और देशों का दौरा किया है और लोग मुझे मेरे चेहरे से पहचानने लगे हैं। इससे मुझे बहुत खुशी हुई है।'
'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं, मेरी प्यारी बच्ची', रीना दत्ता ने लाडली के लिए लिखा प्यारा नोट

गाने ने मचाई धूम
फिल्म 'एनिमल' में गाना 'अर्जन वैली' प्री-इंटरवल के दौरान आता है। यह गाना दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ। वहीं बात करें फिल्म की तो वहीं  संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
अनुराग ने संदीप रेड्डी से की मुलाकात, पोस्ट साझा कर 'एनिमल' निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed