Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर, नेटिजंस ने पूछा- सिंदूर कहां है मैम?
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य इस दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख संग शादी की। दोनों ने बेहद सीक्रेट तरीके से शादी की, जिसमें काफी कम लोग शरीक हुए। वहीं, देवोलीना को अपनी शादी के बाद से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में देवोलीना ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पर शेयर कीं। फोटो देखते ही कुछ लोगों ने देवोलीना के सिंदूर न लगाने के कारण ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, सिंदूर कहां है? दूसरे यूजर ने उदास इमोजी के साथ यही सवाल दागा। अन्य यूजर्स ने भी देवोलीना के पति शाहनवाज शेख का मजाक बनाया। साथ ही, एक्ट्रेस के फैसले को गलत बताया। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया और बधाई भी दी।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शाहनवाज के साथ पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। देवोलीना ने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें देवोलीना को अपने पति, मां और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने रेड स्वेट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी। हाथों में चूड़ियों और बिना मेकअप के साथ एक्ट्रेस का सादगी भरा यह अंदाज बेहद मनमोहक लगा।
बता दें कि देवोलीना शाहनवाज पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने के बाद एक्ट्रेस ने 14 दिसंबर 2022 को बहुत ही कम लोगों की मौजूदगी में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। मीडिया से बातचीत करते हुए देवोलीना ने अपने वर्क फ्रंट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि वह अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय तक, सितारों ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस डे