{"_id":"5f198c7a8ebc3e63c03df2a3","slug":"demi-lovato-announces-her-engagement-to-max-ehrich","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमी लोवेटो ने ब्वॉयफ्रेंड मैक्स इरीच के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डेमी लोवेटो ने ब्वॉयफ्रेंड मैक्स इरीच के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
डेमी लोवेटो, मैक्स इरीच
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका और अभिनेत्री डेमी लोवेटो (Demi Lovato) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मैक्स इरीच (Max Ehrich) से सगाई कर ली है। दोनों इसी साल मार्च से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। डेमी और मैक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें मैक्स बीच(सुमद्र किनारे) पर प्रपोज करते दिखे। इस मौके पर डेमी डायमंड की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं। बता दें कि मैक्स पेशे से एक अभिनेता हैं।
विज्ञापन
डेमी ने तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब मैं छोटी थी तो मेरे डैड मुझे 'लिटिल पार्टनर' कहकर बुलाते थे। उस वक्त सुनने में मुझे अजीब सा लगता था। आज मुझे उसका मतलब समझ में आता है। आज यह शब्द एक बार फिर से मेरे लिए परफेक्ट है क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर किसी की पार्टनर बनने जा रही हूं।'
'मैक्स मैं जानती हूं मैं तुमसे तब से प्यार करती हूं जब से मैं तुमसे मिली हूं। यह कुछ ऐसा था जिसे मैं शब्दों में किसी को बयां नहीं कर सकती। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह किसी से प्यार का अनुभव नहीं किया है। तुमने कभी भी मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला। तुमने मुझे और बेहतर कर दिया। मेरे लिए यह सम्मान की बात है। मैं तुम्हें किसी कैप्शन में नहीं लिख सकती लेकिन मैं तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी, परिवार शुरू करना चाहती हूं। आई लव यू माई पार्टनर।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।