फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi High Court issues notice to ED on Jacqueline plea seeking quashing of FIR in money laundering case

Jacqueline Fernandez: हाईकोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस, जैकलीन की एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर मांगा जवाब

Thu, 21 Dec 2023 02:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Dec 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi High Court issues notice to ED on Jacqueline plea seeking quashing of FIR in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपेय मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अभिनेत्री से कई दफा पूछताछ कर चुका है। वहीं, एक्ट्रेस ने इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईसीआईआर (एफआईआर) और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र को खारिच कराने के लिए याचिका डाली है। इस पर अब हाईकोर्ट ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Arbaaz Khan: ब्रेकअप के बाद शादी करने जा रहे हैं अरबाज? इस हसीना को बनाएंगे दुल्हन, घर में फिर बजेगी शहनाई
विज्ञापन


जनवरी में होगी अगली सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को जैकलीन की एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में ईडी को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अभिनेत्री की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप पत्र खारिच कराने की भी अपील
बता दें कि अभिनेत्री ने अपनी याचिका में ईडी द्वारा दायर दूसरे पूरक आरोप पत्र को खारिज करने की मांग भी की है।  और यहां एक ट्रायल कोर्ट के समक्ष लंबित संबंधित कार्यवाही को रद्द करने की भी मांग की गई है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज, ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।
Dunki Movie Review: पौने तीन मिनट की कहानी में राजू ने लगाए पौने तीन घंटे, शाहरुख ने तोड़ा चाहने वालों का दिल

ईडी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
बता दें कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ दायर एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की मांग के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी द्वारा उपलब्ध कराए गए एविडेंस प्रूफ के रूप में काम करेंगे कि याचिकाकर्ता निर्दोष है और वो सुकेश की टारगेट बनी हैं।
Animal: 'चीन जाकर दें इंग्लिश ट्यूशन', एनिमल को नेगेटिव रिव्यू देने पर संदीप ने की क्रिटिक्स की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed