फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sheil Sagar Death Delhi Based Musician And Singer Sheil Sagar Dies At 22 Due To Unknown Causes

दुखद: दिल्ली के संगीतकार-गायक शील सागर का निधन, 22 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 02 Jun 2022 07:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 02 Jun 2022 07:38 PM IST
सार

दिल्ली स्थित स्वतंत्र गायक-गीतकार 22 वर्ष के शील सागर का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। उन्होंने पिछले साल ही अपनी तीन गाने रिलीज किए थे और वह कई संगीत पुरस्कार भी जीत चुके थे।

विज्ञापन
Sheil Sagar Death Delhi Based Musician And Singer Sheil Sagar Dies At 22 Due To Unknown Causes
शील सागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली स्थित स्वतंत्र गायक-गीतकार और बहु-वादक शील सागर का बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, सागर ने अपने डेब्यू गाने 'इफ आई ट्राइड' के साथ सबका ध्यान आकर्षित किया था। इस गाने के रिलीज होते ही सागर ने हर तरफ से खूब वाहवाही बटोरी थी और वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे।

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने पिछले साल तीन अन्य एकल रिलीज किए थे, जिनमें 'बिफोर इट गोज', 'स्टिल' और 'मिस्टर मोबाइल मैन- लाइव' शामिल हैं। शील सागर का गाना 'मिस्टर मोबाइल मैन-लाइव' गुरुग्राम के द पियानो मैन जैज क्लब में रिकॉर्ड किया गया और लाइव फिल्माया गया था। सागर ने कई संगीत पुरस्कार भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर के निधन से हर कोई स्तब्ध है और सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘संगीतकारों के साथ यह क्या हो रहा है? पहले सिद्धू, फिर केके और अब शील। शील डीयू म्यूजिक सर्किट के एक अद्भुत गायक-गीतकार थे। उनके ओरिजिनल गाने बहुत अच्छे थे, RIP।’

विज्ञापन

वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन मैं एक बार उनके शो में शामिल हुआ था और इसलिए मैं उनके साथ जुड़ने में सक्षम था और जिस दौर से वह एक कलाकार के रूप में गुजर रहे थे, मुझे वास्तव में उनके संगीत बनाने के तरीके से प्यार था, हमने एक रत्न खो दिया। कृपया हर कलाकार को भी स्वतंत्र समर्थन देना शुरू करें।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed