{"_id":"70785356-6b6e-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"delayed-film-deewana-main-deewana-now-ready-to-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार रिलीज होगी डिब्बाबंद फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार रिलीज होगी डिब्बाबंद फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको यह जानकर शायद ताजुब हो कि प्रियंका चोपड़ा ने गोविंदा के साथ भी काम किया है। तो यह जान लीजिए कि उन दोनों कलाकरों ने अब से करीब 6 साल पहले मिलकर एक फिल्म की थी। फिल्म का नाम 'दीवाना मैं दीवाना' था। बनने के बाद इस फिल्म को वितरक ही नहीं मिल थे। यह फिल्म लंबे समय तक डिब्बाबंद पड़ी रही।
विज्ञापन
अब यह फिल्म रिलीज की जा रही है। फिल्म एक फरवरी को रिलीज हो रही है। पिछले दिनों इस फिल्म का म्यूजिक लॉच किया गया। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन केसी बोकाड़िया ने किया। फिल्म में इन दोनों के अलावा कादर खान, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा व जॉनी लीवर ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
लंबे समय तक टलती रहने के बाद यह फिल्म पिछले साल 28 सितंबर को रिलीज होनी थी। बाद में थिएटर न मिलने से इस फिल्म को टाल दिया गया था। इस फिल्म में गोविंदा अपनी कॉमिक इमेज भी तोड़ेंगे। वह इस फिल्म में गंभीर किस्म का किरदार कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने इस फिल्म के बारे में बात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब के.सी. बोकाड़िया साहब फिल्म के लिए हीरोइन चुन रहे थे तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा को ले रहे हैं। तब प्रियंका चोपड़ा स्टार नहीं थीं। मैंने उनसे कहा था कि उन्होंने बिल्कुल सही सोचा है। आज मेरी सोच सही साबित हुई। अब जब यह फिल्म रिलीज हो रही है तब प्रियंका बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं।