फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika will be lead in happy new year

पर इस जंग में कैटरीना से जीतीं दीपिका

Thu, 01 Aug 2013 11:03 AM IST
मुबई /ब्यूरो
मुबई /ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
deepika will be lead in happy new year

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोन के बीच रणबीर कपूर की वजह से संबंध कभी भी सामान्य नहीं रहे हैं। अब यह संबंध और तल्ख हो सकते हैं। फराह खान की एक फिल्म जिसे कैटरीना काम करना चाहती थीं उसे दीपिका ने हथिया लिया है।

विज्ञापन


शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में लीड रोल के लिए कैटरीना कैफ का नाम तेजी से चल रहा था, परंतु इधर सुनने में आ रहा है कि शायद ही वे इस फिल्म में काम कर पाएं।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही दो फिल्में साइन कर ली हैं। इन फिल्मों में एक साजिद नाडियाडवाला बैनर की है और दूसरी अभिषेक कपूर की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब कैट के पास शाहरुख की फिल्म के लिए वक्त ही नहीं है। कैट फराह खान के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्सुक थीं, लेकिन डेट्स प्रॉब्लम आड़े आ रही है।

कैट और फराह खान की काफी पटती है। वे तीस मार खां जैसी फिल्म में फराह के लिए एक आइटम सॉँग भी कर चुकी हैं। सबसे बड़ी बात यह थी कि शाहरुख खान के साथ उनकी हिट जोड़ी रिपीट हो रही थी।


यह एक बड़ा मौका था, जिसे वह गंवाना नहीं चाहती थीं। खैर, दीपिका को इन परिस्थितियों का फायदा मिल गया। दीपिका की भी शाहरुख के साथ काफी जोड़ी जमती है।

'चेन्नई एक्सप्रेस' में इन दोनों की परदे की कैमिस्ट्री देखने के लिए बॉलीवुड में बड़ा इंतजार हो ही रहा है। कैट की तरह ही दीपिका भी फराह खान की फेवरेट हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed