{"_id":"3f8a672b033b12ee68fdb62bc5c14c71","slug":"deepika-spotted-late-on-the-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका ने दिखाए शाहरुख को नखरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका ने दिखाए शाहरुख को नखरे
नई दिल्ली/ इंटरनेट
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से दीपिका की लगातार फिल्में हिट हो रही है। दीपिका के नखरे बढ़ गये हैं। अब वह किंग खान को भी नखरे दिखाने लगी हैं।
विज्ञापन
अभी हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक टीवी शो के सेट पर अपने प्रोमोशनल एपिसोड की शूटिंग के लिए जाना था।
आमतौर पर लेट से पहुंचनेवाले शाहरुख उस दिन वक्त पर पहुंच गये थे। लेकिन दीपिका उस वक्त महबूब स्टूडियो में किसी ऐड फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं और शाहरुख फिल्म सिटी में उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दीपिका इस टीवी शो के सेट पर लगभग 4 घंटे देर से पहुंचीं और उन्होंने यह भी जरूरी नहीं समझा कि वह शाहरुख या किसी और को कोई भी एक्सप्लानेशन दें, कि आखिर उन्हें इतनी देर क्यों हुई।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात तो यह थी कि शाहरुख ने उनका चार घंटे इंतजार किया। इसके बावजूद वह बिल्कुल गुस्सा नहीं हुए दीपिका आयीं रात के 9 बजे और उन्होंने साफ कह दिया कि वे 9.30 के बाद शूट नहीं करेंगी। क्योंकि उन्हें फ्लाइट पकड़ने भी जाना है।
जैसे तैसे अफरातफरी में टीवी शोज के निर्माता ने उसकी पूरी शूटिंग पूरी की। लेकिन जल्दबाजी में अच्छे सीन नहीं बन पाये हैं और इस बात से निर्माता बहुत टेंशन में हैं कि आखिर वे किस तरह उस एपिसोड को तैयार करें।