{"_id":"5b7bc8a242c7924632549192","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-may-seen-in-coffee-with-karan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले लोगों को सुनाएंगे अपने प्यार की कहानी, रणवीर-दीपिका ऐसे करेंगे खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले लोगों को सुनाएंगे अपने प्यार की कहानी, रणवीर-दीपिका ऐसे करेंगे खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानि एक्टर रणवीर सिंह और रानी पद्मावती यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल नवंबर में एक.दूसरे के साथ सात फेरे ले लेंगे। शादी से पहले दोनों करण जौहर के सुपरहिट शो कॉफी विद करण के नए सीजन में नजर आएंगे। वैसे तो कॉफी विद करण में दोनों कई बार एकसाथ नजर आए हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब दर्शक इन्हें साथ में करण जौहर के सवालों का जवाब देते देखेंगे और दोनों अपनी आने वाली नई जिंदगी के बारे में भी खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
पिछले सीजन पर इन दोनों के साथ आने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दीपिका के बिजी होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया था लेकिन इस बार करण ने दोनों को शो पर साथ आने के लिए मना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 6 पर रणवीर-दीपिका ही नहीं प्रियंका-निक और विराट-अनुष्का भी साथ नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि करण इस बार दर्शकों के सामने कुछ खास पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन