फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika and kangna avoided each other

एक दूसरे से नजरें चुराती नजर आईं दीपिका और कंगना

Mon, 08 Jun 2015 10:15 AM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
deepika and kangna avoided each other

कंगना रानौत और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले तो ये ही माना जा रहा था कि यह महज एक अफवाह होगी लेकिन मुंबई में एक इवेंट के दौरान इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच जो कुछ भी देखने को मिला उससे तो ये बात पुख्ता हो गई कि यह दोनों हीराइनें एक दूसरे को अवाइड कर रही हैं।

विज्ञापन


लेकिन क्यों? गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की नंबर वन सीट को एकाएक कंगना रानौत से कड़ी चुनौती मिलने लगी है। 'क्वीन' के बाद 'तनु वेड्स मनु' में अपने अभिनय से सबको दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री कंगना ने दीपिका की राह में बड़ा रोड़ा अटका दिया है।
विज्ञापन


जिस तरह से कंगना आगे बढ़ रही हैं उससे लग रहा है कि वह नंबर वन की कुर्सी पर भी जल्द ही काबिज हो जाएंगी।  ऐसे में अब इन दोनों हीरोइनों के बीच अब कैट वॉक जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचती रहीं एक दूसरे से

deepika and kangna avoided each other

दिल धड़कने दो की स्क्रीनिंग में इन दोनों अभिनेत्रियों को बुलाया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन दोनों ने एक दूसरे से हैलो तो दूर की बात नजरें तक मिलाना मुनासिब नहीं समझा।

जहां ये स्क्रीनिंग रखी गई थी वह एक छोटा सा प्रिव्यू थिऐटर था न कि कोई बड़ा ऑडीटोरियम। अब ये भी नहीं कहा जा सकता कि यह दोनों एक दूसरे को देख ही नहीं पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed