इन 5 हस्तियों को मार डाला ट्वीटर ने
अभी बिल्कुल ताजा मामला आशा पारिख का है। इंटरनेट की दुनिया में तेजी के साथ यह अफवाह फैली कि गुजरे जमाने की अभिनेत्री आशा पारिख नहीं रहीं।
अफवाहें इतनी आगे बढ़ गईं थीं कि पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बकायदा ऑनलाइन इस पर दुख भी जाहिर कर दिया है। बाद में इस बारे में स्पष्टीकरण आया और कहा गया कि वह जिंदा और सही सलामत हैं।
लंता मंगेशकर को हार्ट अटैक
लता मंगेशकर को बुधवार को मेजर हार्ट अटैक पड़ा। उनकी हालत गंभीर हैं। इसी कुछ अफवाहें इसी बुधवार को ट्वीटर की दुनिया में खूब चलीं।
बाद में लता मंगेशकर इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और मुझे किसी तरह का हार्ट अटैक नहीं हुआ।
नहीं रहे थे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के बारे में भी मौत की अफवाह उड़ाई गई। कहा गया कि एक फिल्म की शूटिंग करने के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर भी ट्वीटर-फेसबुक पर दुख प्रकट करने का सिलसिला चल पड़ा।
बाद में यह साफ हुआ कि किसी शरारती तत्व ने ऐसी अफवाह उड़ाई। कहा तो यह भी गया कि इस अफवाह में ऋतिक के दुश्मन अर्जुन रामपाल का हाथ हैं।
बप्पी लहरी की मौत
पिछले महीने संगीतकार बप्पी लहरी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। इसी के अगले दिन उनकी मौत की अफवाहों से इंटरनेट की दुनिया भर गई।
कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है और वह नहीं रहे। शाम तक इस बात का खंडन करने के लिए खुद बप्पी लहरी सबके सामने थे। इसे उन्होंने अपने खिलाफ साजिश बताया।
कादर खान तो रोने लगे
कुछ ऐसी ही अफवाह अभिनेता कादर खान के बारे में फैली। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से नाता तोड़ चुके कादर खान के बारे में कहा गया कि वह मर गए हैं।
इससे कादर खान के साथ उनका पूरा परिवार भी आहत हुआ। कादर खान ने बकायदा देकर अपनी बारे में फैलाई गई अफवाह पर दुख जाहिर किया।