{"_id":"0b602c0c-6aa4-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"david-mai-listen-amaya-offbeat-films-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार 'डेविड' के साथ कई एक्सपेरीमेंटल फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार 'डेविड' के साथ कई एक्सपेरीमेंटल फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शुक्रवार कुछ अलग हटकर बनने वाली फिल्मों का है। पिछले शुक्रवार जहां 'रेस 2' और 'आकाशवाणी' जैसी कर्मिश्यल फिल्में रिलीज हुई थीं तो वहीं इस शुक्रवार 'डेविड' के अलावा कई अन्य ऑफबीट फिल्में प्रदर्शित होंगी। कमल हसन की चर्चित और विवादित फिल्म 'विश्वरूपम' को भी इसी सप्ताह रिलीज होना है, पर वह फिल्म इसी सप्ताह रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
'शैतान' फिल्म के बाद विजॉय नांबियार एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'डेविड' के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में तीन अलग-अलग शहर और समय की कहानियों को आपस में बुना गया है।फिल्म के लीड रोल में नील नीतिन मुकेश हैं। उनके अलावा फिल्म में विक्रम, लारा दत्ता, तब्बू और विनय विरमानी की मुख्य भूमिका है। फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर में इस फिल्म की कहानी लीक नहीं की गयी है। यहां बस इतना संकेत दिया जाता है कि यह फिल्म अलग-अलग किरदारों को लेकर अलग-अलग कहानियों पर आधारित है।
विज्ञापन
दो चर्चित फिल्में 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' और 'लिसन अमाया' भी इसी सप्ताह रिलीज होनी हैं। 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन', सलमान रुश्दी के इसी नाम पर वाले उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया है। यह फिल्म भारत के साथ-साथ मुल्क के कई दूसरे देशों में भी रिलीज होगी। फिल्म में सीमा विश्वास, शबाना आजमी, रजत कपूर और रोनित रॉय की मुख्य भूमिका है। तीसरी फिल्म 'लिसन अमाया' में दीप्ती नवल और फारुख शेख अभिनय करते नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्म चश्मेबद्दूर' में देख चुके हैं। रिलीज होने से पहले यह फिल्म दुनिया के कई फिल्म फेस्टिवल में दिखायी और सराही जा चुकी है।
विज्ञापन
गायिका आशा भोसले फिल्म 'माई' के जरिए अभिनय में उतर रही हैं। इस शुक्रवार को उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आशा भोसले पहली बार अभिनय करती नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में राम कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी भी दिखेंगी। यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी है जिसके बच्चे उसके बुढ़ापे में उसका साथ छोड़ देते हैं।