फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daughter Renee shares lovely Note On Sushmita Sen Birthday says Thank you for giving Alisah and I best life

Sushmita Sen: 'मुझे और अलीशा को बेस्ट लाइफ देने के लिए शुक्रिया मां', सुष्मिता के जन्मदिन पर बोलीं बेटी रेने

Tue, 19 Nov 2024 02:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

सुष्मिता सेन का आज 19 नवंबर को जन्मदिन है। अभिनेत्री दो-बेटियों की मां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया। सुष्मिता के खास दिन पर बड़ी बेटी रेने ने मां के लिए खूबसूरत नोट साझा किया है।

विज्ञापन
Daughter Renee shares lovely Note On Sushmita Sen Birthday says Thank you for giving Alisah and I best life
सुष्मिता सेन-रेने सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की। लेकिन, उनका हंसता-खेलता परिवार है। अभिनेत्री ने दो बेटियां गोद लीं, जिनका नाम है रेने सेन और अलीशा सेन। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी बेटी रेने ने मां के लिए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने मां के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। साथ ही शानदार जिंदगी देने के लिए अभिनेत्री का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

मां को कहा शुक्रिया
रेने सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुष्मिता सेन अभिनीत फिल्म 'मैं हूं ना' का 'तुम्हें जो मैंने देखा' गाना चल रहा है। इसके साथ लिखा है, 'ईश्वर से मिले मुझे सबसे पसंदीदा तोहफे, मेरी मां को जन्मदिन की बधाई।' आगे लिखा है, 'मुझे और अलीशा को सबसे शानदार जिंदगी देने के लिए आपका शुक्रिया। आपने हमें मजूबत होना, आत्मनिर्भर होना सिखाया है, लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें बेहतर इंसान होने के मायने समझाए हैं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Renée Sen (@reneesen47)

विज्ञापन
विज्ञापन

Daughter Renee shares lovely Note On Sushmita Sen Birthday says Thank you for giving Alisah and I best life
सुष्मिता सेन-अलीशा - फोटो : इंस्टाग्राम

मां की तरह बनना चाहती हैं रेने
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'आप जो हैं, अगर मैं अपने जीवन में उसकी आधी भी बन पाई, तो मैं समझ लूंगी कि मैंने जीवन में सबकुछ हासिल कर लिया है। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं। यह साल आपके लिए बेहद खूबसूरत होने वाला है। बहुत साने नए अनुभव आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको अपने बच्चों-रेने, अलीशा और जियाना की तरफ से खूब सारा प्यार'। बता दें कि जियाना, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की बेटी हैं।
Bigg Boss 18: 'मैंने लोगों को गाड़ियों से नहीं उड़ाया...,' कशिश कपूर ने गर्मागर्मी में कसा रजत दलाल पर तंज

 

 

विज्ञापन

24 साल की उम्र में रेने को लिया था गोद
रेने के इस पोस्ट पर यूजर्स सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सुष्मिता से ने जब रेने को गोद लिया, तब उनकी उम्र 24 वर्ष थी। रेने के दस साल बाद उन्होंने छोटी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता सेन एकल अभिभाव के रूप में दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने बेटियों को अपनी तरह मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया है। 
Yash Rathi: आईआईटी भिलाई में स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता का प्रदर्शन, कॉमेडियन यश राठी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed