फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Kashish Kapoor takes a dig at Rajat Dalal said main logon ko gaadi se nahin udati

Bigg Boss 18: 'मैंने लोगों को गाड़ियों से नहीं उड़ाया...,' कशिश कपूर ने गर्मागर्मी में कसा रजत दलाल पर तंज

Tue, 19 Nov 2024 01:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Nov 2024 01:41 PM IST
सार

'बिग बॉस 18' के घर का माहौल गर्माया हुआ है। कशिश कपूर ने रजत दलाल के जरिए शख्स को कार से उड़ाने के वायरल वीडियो पर तंज कस दिया है। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor takes a dig at Rajat Dalal said main logon ko gaadi se nahin udati
कशिश कपूर-रजत दलाल (बिग बॉस 18) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 18' में आए दिन माहौल बदलते रहते हैं। साथ ही रिश्ते भी पलभर में टूटते और बनते नजर आते हैं। इसी बीच कशिश कपूर और रजत दलाल दोस्त से दुश्मन बन गए हैं। दोनों की दुश्मनी की शुरुआत कशिश के समर्थन के बाद टाइम गॉड बने रजत दलाल की तरफ से उन्हें नॉमिनेट करने के बाद हुई। नॉमिनेशन के बाद भड़कीं कशिश कपूर ने रजत दलाल पर धोखा देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, फिर रजत ने भी उन पर पलटवार किया। हालांकि, जुबानी जंग गंदी लड़ाई में तब्दील हो गई और कशिश ने रजत के जरिए शख्स पर गाड़ी चढ़ाने के मुद्दे को छेड़ दिया। इसने 'बिग बॉस' के घर का माहौल और ज्यादा गर्म कर दिया है। 

विज्ञापन

कशिश ने कसा रजत दलाल पर तंज

हालिया एपिसोड में, कशिश और रजत को बहस करते हुए देखा गया, जहां रजत ने शो के बजाय पैसे को प्राथमिकता देकर 'स्प्लिट्सविला' छोड़ने के लिए कशिश पर कटाक्ष करने की कोशिश की। तो वहीं, कशिश ने भी रजत पर जोरदार पलटवार करते हुए उनके जरिए की गई दुर्घटना विवाद पर चुटकी ली। कशिश ने कहा, 'मैंने कभी गाड़ियों से नहीं उड़ाया लोगों को शायद।'

विज्ञापन

वायरल वीडियो के बाद मचा था बवाल 

बता दें, रजत दलाल उस वक्त विवाद में फंस गए थे, जब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। क्लिप में रजत जानबूझकर एक बाइक सवार को टक्कर मारते नजर आएं और उसकी मदद के लिए पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। रजत को इस बात पर कोई अफसोस नहीं है क्योंकि बाइक सवार को टक्कर मारने का वीडियो उनके साथ गाड़ी में बैठीं महिला मित्र ही बना रही थीं। क्लिप के वायरल होते ही 'बिग बॉस 18' के प्रतियोगी को गंभीर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं रजत दलाल?

रजत दलाल, एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और वर्तमान में 'बिग बॉस 18' में हैं। अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति के लिए जाने जाने वाले रजत ने फिटनेस कंटेंट के अलावा पिछले विवादों के लिए भी ध्यान आकर्षित किया। शो में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा और तजिंदर बग्गा जैसे अन्य प्रतियोगियों के साथ उनकी बहस भी हुई। दलाल ने साफ किया है कि कि वह अपने पिछले मुद्दों से खुद को दूर करते हुए शो में अपना एक अलग पक्ष दिखाना चाहते हैं।


Bakhtiyaar Irani Birthday: बख्तियार ने कॉमेडी करके खूब हंसाया, अब पॉडकास्ट के जरिए कर रहे दर्शकों का मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed