{"_id":"6afffd8a33ca200533020ab1","slug":"darsheel-safary-and-zain-khan-durrani-will-work-together-in-cyber-alok-naik-to-direct-film-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर: दर्शील सफारी को मिली नई फिल्म, जैन खान दुर्रानी के साथ आएंगे नजर; मूवी की कहानी से उठा पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइबर: दर्शील सफारी को मिली नई फिल्म, जैन खान दुर्रानी के साथ आएंगे नजर; मूवी की कहानी से उठा पर्दा
Fri, 20 Nov 2026 01:32 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:32 PM IST
सार
- जाने माने कलाकार दर्शील सफारी और जैन खान दुर्रानी एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।
- इस फिल्म की कहानी आज के युवाओं के मुद्दे को उठाएगी, जो काफी दिलचस्प है
- इसका संगीत अवॉर्ड विनर संगीतकार गोपी सुंदर सीएस तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दर्शील सफारी, जैन खान दुर्रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता दर्शील सफारी और जैन खान दुर्रानी हिंदी साइबर क्राइम थ्रिलर 'साइबर' में एक साथ नजर आएंगे। दर्शील सफारी को आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' में एक बाल कलाकार के तौर पर मिली पहचान से जाना जाता है। वहीं जैन खान दुर्रानी 'शिकारा' और 'मुखबिर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या होगी 'साइबर' की कहानी?
आलोक नाइक के निर्देशन में बन रही फिल्म दो बेरोजगार कंप्यूटर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की कहानी है। उनकी जिंदगी तब एक नया मोड़ लेती है, जब उन्हें एक साइबर एजेंसी के साथ काम करने का मौका मिलता है। इस कहानी में क्राइम इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ उन युवाओं के निजी संघर्षों को भी दिखाया गया है, जो अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सायबर
- फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं के संघर्ष को दिखाएगी फिल्म
जैसे-जैसे वे साइबर इन्वेस्टिगेशन में शामिल होते हैं, उन्हें ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है जो उनके कौशल और समझ की परीक्षा लेती हैं। यह फिल्म उन युवा ग्रेजुएट्स के दबाव को भी दर्शाती है, जो अपनी योग्यता के बावजूद काम पाने के लिए संघर्ष करते हैं।

कौन हैं 'साइबर' के संगीतकार?
- अवॉर्ड विजेता संगीतकार गोपी सुंदर सीएस ने 'साइबर' के लिए संगीत तैयार किया है।
- वे मलयालम, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
- मलयालम सिनेमा में उनके कुछ लोकप्रिय कामों में दुलकर सलमान की 'कॉमरेड इन अमेरिका', ममूटी की 'द ग्रेट फादर', 'बिग बी', 'सागर उर्फ जैकी रीलोडेड', 'पुलिमुरुगन' और कई अन्य फिल्में शामिल हैं।
- उनका अधिकांश सहयोग मलयालम निर्देशक अमल नीरद के साथ था।
जैन खान दुर्रानी, दर्शील सफारी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'साइबर' की स्टारकास्ट?
दर्शील सफारी और जैन खान दुर्रानी के साथ फिल्म में अजीत कोशी, कबीर दूहन सिंह, प्रसाद ओक, अलीशा खान, आयुषी त्यागी, सौम्या श्रीवास्तव, राहुल सिंह और विट्ठल काले हैं। कुल मिलाकर, उम्मीदें बहुत अधिक हैं क्योंकि दर्शील सफारी और जैन खान 'साइबर' के लिए टीम बना रहे हैं। अभी फिल्म की रिलीज डेस सामने नहीं आई है।